फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The bride and groom entered the wedding sitting on a machine gun from the movie Animal Video goes viral

Viral Video: शादी में 'एनिमल' फिल्म के मशीन गन पर बैठकर दूल्हा-दुल्हन ने की एंट्री, लोग बोले-जंग लड़नी है क्या

Tue, 29 Apr 2025 12:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Apr 2025 12:03 PM IST
सार

Marriage Viral Video: इन दिनों भी एक शादी से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो पर लोग काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन
The bride and groom entered the wedding sitting on a machine gun from the movie Animal Video goes viral
शादी में 'एनिमल' फिल्म के मशीन गन पर बैठकर दूल्हा-दुल्हन ने की एंट्री - फोटो : एक्स@Jhantu_jetha

विस्तार

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह बन गई है, जहां हर दिन कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिल जाता है। आज के इस दौर में लोगों से कुछ भी छुपा पाना बेहद मुश्किल है क्योंकि यहां चंद मिनटों में रील्स और वीडियोज वायरल होते हैं। लोग रोजाना तरह-तरह की फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। इनमें से कुछ पोस्ट इतनी अलग और अनोखी होती हैं कि बहुत तेजी से वायरल हो जाती हैं। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स हर प्लेटफॉर्म पर आपको कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाएगा। इन दिनों भी एक शादी से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो पर लोग काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक दूल्हा और दुल्हन बिल्कुल फिल्मी अंदाज में शादी में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। अगर आपने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' देखी है, तो उसमें एक सीन में एक बड़ी और भारी मशीन गन दिखाई गई थी, जिसे हीरो इस्तेमाल करता है। अब उसी मशीन गन जैसा सेटअप दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी के लिए तैयार किया है। वीडियो में दोनों एक बड़ी मशीन जैसी चीज पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनकी एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही। शायद इस अलग और अनोखे अंदाज की वजह से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर ली खूब चुटकी
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है, "शादी करने जा रहे हैं या पाकिस्तान से जंग लड़ने?" बता दें कि अब तक इस वीडियो को 49 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस
एक यूजर ने मजाक में लिखा, "इन्हीं लोगों को आपस में लड़वा देना चाहिए।" वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, "अब शादियां तमाशा बन गई हैं, लोग फिजूलखर्ची में लगे हैं, ये सब बहुत ज्यादा हो गया है।" एक और यूजर ने लिखा, "जिंदगी भर अकेला रहना मंजूर है, लेकिन शादी में ऐसी बचकानी हरकतें नहीं करूंगा।" वहीं किसी ने कहा, "अब तो शादियां पूरी तरह सर्कस बन गई हैं।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed