फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The boys were teasing the camel repeatedly then the camel got so angry that it jumped and chased the boys away

Viral Video: ऊंट को बार-बार छेड़ रहे थे लड़के, तभी उसे आया इतना गुस्सा कि छलांग मारते हुए लड़कों को खदेड़ा

Sat, 30 Aug 2025 09:41 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 30 Aug 2025 09:41 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि लड़कों का एक ग्रुप ऊंट के पास खड़ा है। ऊंट उस समय शांति से पेड़ की पत्तियां खा रहा होता है। तभी उनमें से एक लड़का शरारत करने लगता है। वो पेड़ की एक टहनी तोड़ता है और ऊंट के मुंह के पास ले जाकर खिलाने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
The boys were teasing the camel repeatedly then the camel got so angry that it jumped and chased the boys away
ऊंट को छेड़ रहे थे लड़के - फोटो : इंस्टाग्राम @krishnansh_arora

विस्तार

अक्सर हम सुनते हैं कि जानवरों को बिना वजह परेशान नहीं करना चाहिए। वो चाहे पालतू हों या जंगली, हर जानवर की भी अपनी एक सीमा और स्वभाव होता है। जब हम उन्हें छेड़ते हैं, तो वे कभी भी आक्रामक हो सकते हैं और यह इंसानों के लिए खतरे की वजह बन सकता है। लेकिन कुछ लोग सिर्फ मजे के लिए या फिर सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए जानवरों के पास चले जाते हैं और उनके साथ छेड़खानी करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के एक ऊंट को छेड़ते नजर आ रहे हैं। शुरुआत में तो सब ठीक रहता है, लेकिन बाद में ऊंट का गुस्सा देखकर सभी लड़के भागने पर मजबूर हो जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि लड़कों का एक ग्रुप ऊंट के पास खड़ा है। ऊंट उस समय शांति से पेड़ की पत्तियां खा रहा होता है। तभी उनमें से एक लड़का शरारत करने लगता है। वो पेड़ की एक टहनी तोड़ता है और ऊंट के मुंह के पास ले जाकर खिलाने की कोशिश करता है। शायद उसे लगता होगा कि ऊंट खुशी-खुशी उसके हाथ से पत्ते खा लेगा। लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा निकलता है। ऊंट अचानक भड़क जाता है और उस लड़के पर हमला कर देता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Krishnansh Arora (@krishnansh_arora)

विज्ञापन
विज्ञापन



ऊंट को छेड़ना लड़कों को पड़ा भारी
गुस्से में आया ऊंट लड़के को दौड़ाकर भगाने लगता है। वो सिर्फ एक-दो कदम नहीं दौड़ाता बल्कि काफी दूर तक उसका पीछा करता है। इस दौरान बाकी लड़के, जो वीडियो बना रहे थे, वो भी डर के मारे वहां से भाग खड़े होते हैं। माहौल ऐसा हो जाता है मानो कोई खतरनाक हादसा होने वाला हो। थोड़ी देर बाद जब ऊंट रुकता है, तब जाकर लड़के भी सांस लेते हैं। इस घटना से साफ समझा जा सकता है कि जानवरों के साथ मजाक करना या उन्हें परेशान करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। ये लड़के तो बच गए, लेकिन अगर ऊंट का गुस्सा ज्यादा बढ़ जाता तो शायद हालात और गंभीर हो जाते। यही वजह है कि हमेशा कहा जाता है कि जानवरों को उनकी मर्जी से जीने देना चाहिए। उनके साथ छेड़छाड़ करना न तो इंसानियत है और न ही समझदारी।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @krishnansh_arora नाम के पेज से शेयर किया गया है और अब तक इसे 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अभी पहाड़ ऊंट के नीचे आ जाता।” एक और यूजर ने लिखा, “इसीलिए लड़कियां, लड़कों से ज्यादा जीती हैं।” वहीं एक यूजर ने इन्हें “खतरों के खिलाड़ी” बताया। किसी ने मजाक में कहा, “कर्म करने जाता हूं, कांड हो जाता है।”

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि लड़कों का एक ग्रुप ऊंट के पास खड़ा है। ऊंट उस समय शांति से पेड़ की पत्तियां खा रहा होता है। तभी उनमें से एक लड़का शरारत करने लगता है। वो पेड़ की एक टहनी तोड़ता है और ऊंट के मुंह के पास ले जाकर खिलाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed