{"_id":"682583e352c817265a090879","slug":"the-boy-was-showing-heroism-by-kicking-the-barricade-the-police-fined-him-40-thousand-rupees-video-viral-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बैरिकेड को लात मारकर हीरोगिरी दिखा रहा था लड़का, पुलिस ने 40 हजार रुपये का जुर्माना दे मारा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बैरिकेड को लात मारकर हीरोगिरी दिखा रहा था लड़का, पुलिस ने 40 हजार रुपये का जुर्माना दे मारा
Thu, 15 May 2025 11:34 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 15 May 2025 11:34 AM IST
सार
Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात को नियंत्रित रखने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए थे। लेकिन एक वायरल वीडियो में देखा गया कि दूध का कनस्तर लेकर बाइक चला रहा युवक एक बैरिकेडिंग के पास रुकता है, बाइक से उतरता है और उस पर जोरदार लात मारता है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने लगाया जुर्माना
- फोटो : एक्स@Nishantkaushik0
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर कई रील्स ऐसी भी आती हैं, जो समाज को जागरूक करने का काम करती हैं और बताती हैं कि अगर गलती करोगे तो तुरंत सजा भी मिलेगी। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल रील बनाने की होड़ में दो युवकों ने खुद को बड़ी मुश्किल में डाल लिया है। ये मामला नोएडा का है, जहां ट्रैफिक पुलिस की बैरिकेडिंग पर लात मारकर “स्टाइलिश एंट्री” दिखाने की कोशिश करना इन युवकों को भारी पड़ गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात को नियंत्रित रखने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए थे। लेकिन एक वायरल वीडियो में देखा गया कि दूध का कनस्तर लेकर बाइक चला रहा युवक एक बैरिकेडिंग के पास रुकता है, बाइक से उतरता है और उस पर जोरदार लात मारता है। जब बैरिकेड हट जाता है, तो वह बाइक पर चढ़ता है और निकल जाता है। यह सब स्टाइल में रील बनाने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के हाथों पकड़ा गया युवक
हालांकि, इस रील के लिए उसे भारी कीमत चुकानी पड़ी। नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक को पकड़ लिया और उस पर 40,500 रुपये का चालान ठोक दिया। युवक की ये हरकत तीन बड़े ट्रैफिक उल्लंघनों में शामिल थी। पहली कि वह बिना हेलमेट के था। दूसरी की उसने पुलिस की बैरिकेडिंग को नुकसान पहुंचाया। तीसरी की उसकी बाइक की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर के बजाय 'गुर्जर' लिखा हुआ था।
पुलिस ने भी साझा की तस्वीर
X पर @Nishantkaushik0 ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "नोएडा पुलिस की बैरिकेडिंग पर लात मारना पड़ा महंगा, पुलिस ने काट दिया 40,500
रुपये का चालान, नंबर प्लेट पर लिखा था 'गुर्जर'।” इस वीडियो को अब तक 3.32 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। नोएडा पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से आरोपी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “संबंधित मामले में थाना सेक्टर-126 नोएडा पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।”
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेज हैं। कोई पुलिस के एक्शन की तारीफ कर रहा है, तो कोई युवक की सोच का मजाक उड़ा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “पुलिस ने बिलकुल सही किया।” दूसरे ने कमेंट किया, “ऐसे गंवारों को सबक सिखाना जरूरी है।” एक अन्य यूजर ने कहा, “ऐसे लोगों पर ₹1 लाख का चालान होना चाहिए।” एक और ने चुटकी ली, “10 हजार की बाइक और 40 हजार का चालान, क्या कॉम्बिनेशन है।”

नोएडा पुलिस की बैरिकेडिंग पर लात मारना पड़ा महंगा, पुलिस ने काट दिया 40 हजार 5 सौ का चालान, नंबर प्लेट पर लिखा था गुर्जर pic.twitter.com/787uy3Eaxz
— Nishant kaushik (@Nishantkaushik0) May 14, 2025