Viral Video: ट्रेन से लटक कर रील बना रहा था लड़का, तभी एक बंदे ने हाथ पर मारा डंडा और गिर गया फोन
Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक युवक को ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा देखा जा सकता है। वह अपने फोन को बाहर निकालकर वीडियो बनाने की कोशिश करता है। तभी नीचे प्लेटफॉर्म या ट्रैक के पास खड़े लोगों में से एक व्यक्ति अचानक उसके हाथ पर डंडे से वार कर देता है।
विस्तार
सोशल मीडिया आज के समय में हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर दिन यहां ढेरों वीडियो सामने आते हैं। इनमें से कुछ वीडियो बिल्कुल असली होते हैं तो कुछ लोग सिर्फ मनोरंजन या प्रसिद्धि पाने के लिए स्क्रिप्टेड यानी बनावटी वीडियो भी बनाते हैं। अगर आप भी रोज सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते हैं तो आपने भी खूब सारे वीडियो देखे होंगे। इन्हीं में से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो अलग होने की वजह से वायरल हो जाते हैं। जो वीडियो लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींच लेता है, वही इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगता है। अभी हाल ही में भी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो खूब चर्चा में है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक युवक को ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा देखा जा सकता है। वह अपने फोन को बाहर निकालकर वीडियो बनाने की कोशिश करता है। तभी नीचे प्लेटफॉर्म या ट्रैक के पास खड़े लोगों में से एक व्यक्ति अचानक उसके हाथ पर डंडे से वार कर देता है। डंडा लगते ही युवक का फोन हाथ से छूट जाता है और तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन से नीचे गिर जाता है। चूंकि ट्रेन गति पकड़ चुकी होती है, इसलिए युवक चाहकर भी नीचे उतरकर फोन वापस नहीं उठा सकता। वह बस मजबूरी और अफसोस में देखता रह जाता है।
और बना लो चलती ट्रेन से बाहर लटक कर रील 😂😂 pic.twitter.com/eQp1VwmDtF
— Naina Singh (@nainasingh1992) August 27, 2025
लोगों ने फोन में कैद की पूरी घटना
इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी और शख्स ने भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यानी यह वीडियो दोहरी रिकॉर्डिंग के जरिए सोशल मीडिया तक पहुंचा। अब चाहे यह वीडियो असली हो या फिर स्क्रिप्टेड, लेकिन इसमें छुपा संदेश बेहद जरूरी है। वीडियो हमें यह सिखाता है कि चलती ट्रेन से बाहर झुककर या दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल चलाना या वीडियो बनाना कितना खतरनाक हो सकता है। यही वजह है कि लोग इसे देखकर सबक ले रहे हैं और शायद यही कारण है कि यह वीडियो वायरल भी हो गया है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने साझा किया है। इस यूजर का नाम @nainasingh1992 है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, "और बना लो चलती ट्रेन से बाहर लटक कर रील।" यह कैप्शन अपने आप में वीडियो का संदेश समझाने के लिए काफी है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत सही किया।" वहीं एक और यूजर ने कहा, "यह एशियाई और अफ्रीकी देशों में आम नजारा है।" इन प्रतिक्रियाओं से साफ झलकता है कि लोगों को इस तरह के स्टंट बिल्कुल पसंद नहीं आते और ज्यादातर दर्शक इसे लापरवाही मानते हैं।