फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The boy was cheating in class when the teacher caught him he exposed the other friends too Video Viral

Viral: क्लास में चीटिंग कर रहा था लड़का, टीचर ने पकड़ा तो खोल दी बाकी दोस्तों की भी पोल, वीडियो देख आएगी हंसी

Fri, 06 Jun 2025 09:15 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 06 Jun 2025 09:15 AM IST
सार

Viral Video: टीचर ने जब छात्र से सवाल किया कि वह क्या कर रहा है तो मामला यहीं नहीं रुका। छात्र ने खुद की गलती स्वीकार करने के बजाय पूरी क्लास की पोल खोल दी। उसने बताया कि और भी कई छात्र नकल कर रहे हैं।

विज्ञापन
The boy was cheating in class when the teacher caught him he exposed the other friends too Video Viral
छात्रों ने क्लास में ही की चीटिंग - फोटो : एक्स@VidsBanned

विस्तार

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हंसाने के साथ-साथ स्कूल के दिनों की शरारतों की याद भी दिला देते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक छात्र को परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ा जाता है, और उसके बाद जो कुछ होता है, वो बिल्कुल किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक क्लासरूम में परीक्षा चल रही है। छात्र अपनी-अपनी सीटों पर बैठकर उत्तर लिख रहे हैं। वहीं क्लास में मौजूद टीचर की नजरें हर दिशा में घूम रही हैं। तभी उनकी नजर एक छात्र पर टिकती है जो चोरी-छिपे मोबाइल फोन की मदद से नकल कर रहा होता है। जैसे ही टीचर को शक होता है वो तुरंत छात्र के पास पहुंचती हैं और उसका मोबाइल और कॉपी जब्त कर लेती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चीटिंग करते पकड़ा गया छात्र
टीचर ने जब छात्र से सवाल किया कि वह क्या कर रहा है तो मामला यहीं नहीं रुका। छात्र ने खुद की गलती स्वीकार करने के बजाय पूरी क्लास की पोल खोल दी। उसने बताया कि और भी कई छात्र नकल कर रहे हैं। कोई मोबाइल लेकर आया है तो कोई घर से तैयार पर्चियां। इतना ही नहीं, उसने बाकियों के चीटिंग टूल्स भी खुद ही इकट्ठा करके टीचर को सौंप दिए।


टीचर भी हो जाती है हैरान
इस अजीब हरकत से टीचर भी हैरान रह जाती हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा और हैरानी दोनों साफ नजर आते हैं। एक पल के लिए उन्हें भी यकीन नहीं होता कि पूरी क्लास इस तरह से नकल में खोया हुआ है। यह पूरा वाकया इतना मजेदार हो जाता है कि देखने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @VidsBanned नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों यूजर्स इसे पसंद कर चुके हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा, “ये तो हमारी क्लास का सीन लग रहा है। हर स्कूल में ऐसा एक स्टूडेंट जरूर होता है जो पकड़ा जाए तो पूरे ग्रुप की छुट्टी करवा देता है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “इस टीचर को अवॉर्ड मिलना चाहिए, इतनी बड़ी घटना के बाद भी मुस्कान नहीं आई उनके चेहरे पर।” किसी और ने अपने जमाने की नकल का तरीका याद करते हुए कहा, “हम तो बस पर्ची पास किया करते थे। आजकल के बच्चे तो हाईटेक हो गए हैं।” एक यूजर ने मजाक में लिखा, “इस लड़के को सीबीआई में भर्ती कर लेना चाहिए, जिस रफ्तार से सबकी सच्चाई उजागर की है।”
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed