फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tehalka Ashirwad Man Blesses Bride and Groom in Unconventional Style on Wedding Stage Video Goes Viral

Viral Video: चचा ने दूल्हा-दुल्हन को दिया तहलका आशीर्वाद, किया ऐसा जबर्दस्त डांस की हंसी नहीं रोक पाएं मेहमान

Thu, 22 May 2025 04:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 22 May 2025 04:24 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति शादी के मंच पर दूल्हा और दुल्हन के साथ खड़े हैं। जैसे ही वर-वधु झुककर उनका आशीर्वाद लेते हैं, कैमरा उस खूबसूरत लम्हे को रिकॉर्ड कर रहा होता है। दोनों कुछ पल तक झुके रहते हैं, लेकिन इस दौरान चचा जी का रिएक्शन कुछ और ही होता है। वे हाथ में नोट लिए खुशी-खुशी झूमते नजर आते हैं।

विज्ञापन
Tehalka Ashirwad Man Blesses Bride and Groom in Unconventional Style on Wedding Stage Video Goes Viral
चचा ने दिया ऐसा आशीर्वाद की देखते रह गए सब - फोटो : एक्स@naveenydv_post

विस्तार

हर दिन सोशल मीडिया पर हजारों तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जाते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपकी फीड पर भी तरह-तरह की पोस्ट्स जरूर नजर आती होंगी। इनमें से कई पोस्ट्स इतनी दिलचस्प होती हैं कि देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। भारतीय शादियों में जब दूल्हा-दुल्हन नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं तो परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए लोग स्टेज पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद देते हैं। हालांकि, इन दिनों एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स ने बेहद हटके अंदाज में आशीर्वाद देकर सभी का दिल जीत लिया है। इस मजेदार अंदाज को लोगों ने तहलका आशीर्वाद कहकर खूब सराहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति शादी के मंच पर दूल्हा और दुल्हन के साथ खड़े हैं। जैसे ही वर-वधु झुककर उनका आशीर्वाद लेते हैं, कैमरा उस खूबसूरत लम्हे को रिकॉर्ड कर रहा होता है। दोनों कुछ पल तक झुके रहते हैं, लेकिन इस दौरान चचा जी का रिएक्शन कुछ और ही होता है। वे हाथ में नोट लिए खुशी-खुशी झूमते नजर आते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डांस करते हुए देते हैं आशीर्वाद
बुजुर्ग कपल के सिर पर हाथ जरूर रखते हैं, लेकिन उनकी पूरी मस्ती साफ दिखाई देती है। उनके चेहरे की खुशी और डांसिंग मूव्स दर्शाते हैं कि वे पूरे दिल से इस पल का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, आशीर्वाद देने का यह अंदाज थोड़ा अलग और कैजुअल जरूर लगता है, लेकिन उनकी भावनाओं में कोई कमी नहीं दिखती। यही नहीं, उनकी इस अदा को देखकर मंच पर खड़ी लड़कियां और बाकी मेहमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह दिलचस्प वीडियो 21 मई को X (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर @naveenydv_post द्वारा शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तहलका आशीर्वाद।” पोस्ट होते ही यह वीडियो वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक इसे 59 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था और 400 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, “सच में तहलका आशीर्वाद है।” दूसरे ने कमेंट किया, “चचा जी तो आशीर्वाद के साथ झूम भी रहे हैं।” कई दर्शकों ने तो यह तक कहा कि वे इस वीडियो को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed