Viral Video: स्कूल में लेट पहुंचीं बच्चियों का मासूम जवाब सुन मैडम भी हो गईं भावुक, देखें वीडियो
वायरल हो रहा यह वीडियो एक स्कूल का है, जहां क्लास में दो बच्चियां थोड़ी देर से पहुंचती हैं। बच्चियां स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर जैसे ही स्कूल में पहुंचती हैं, वैसे ही मैडम उन्हें रोक लेती हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो नन्हीं बच्चियों की मासूमियत हर किसी का दिल छू रही है। वायरल हो रहा यह वीडियो एक स्कूल का है, जहां क्लास में दो बच्चियां थोड़ी देर से पहुंचती हैं। बच्चियां स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर जैसे ही स्कूल में पहुंचती हैं, वैसे ही मैडम उन्हें रोक लेती हैं। देर से आने पर मैडम बच्चियों से पूछताछ करने लगती हैं। मैडम पहली बच्ची को रोककर पूछती है कि स्कूल में लेट क्यों आई हो?
इस पर पहली बच्ची जवाब देते हुए कहती है कि मेरी मम्मी खाना बना रही थी और मैं खा रही थी, तो लेट हो गया। इसके बाद मैडम कहती हैं कि कल से मम्मी से कहना की खाना जल्दी बनाएं। इसके बाद दूसरी बच्ची अपनी वजह बताती है, उसकी मासूमियत से भरा जवाब सुनने के बाद मैडम का दिल भर आता है।
इस दौरान बच्ची कहती है कि मैम जी, पानी बरस रहा था। इसलिए मम्मी ने आने से मना किया था, लेकिन पापा ने भेज दिया। यह जवाब सुनने के बाद मैडम का दिल भर आता है और बच्चियों को क्लास में जाने की परमिशन दे देती हैं।
वीडियो में बच्चियों की मासूमियत देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। यह दृश्य हमें यह याद दिलाता है कि बच्चे कितने मासूम और प्यारे होते हैं, न कोई दिखावा और न ही कोई झूठ।
बच्चे मन के सच्चे होते है... pic.twitter.com/UkeY3zJqlp
— Akanksha Awasthi (@Ak_anksha_90) September 15, 2025
वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ak_anksha_90 नामक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक करीब 29 हजार व्यूज आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे रिपोस्ट भी कर रहे हैं।
इसके अलावा कई लोग कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर लिखती हैं "बच्चों का मन दर्पण है, जिसमें केवल सच्चाई झलकती है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मासूमियत ही इनकी असली पहचान है। वहीं एक और यूजर लिखता है कि इनकी बातें दिल को सीधा छू जाती हैं।