Viral Video: 'गुड टच और बैड टच' का मतलब बताती टीचर का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने जमकर की तारीफ
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर छात्रों को 'गुड टच और बैड टच' के बारे में बताती नजर आ रही है। ऐसे में लोग टीचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: भले ही आज हमारा समाज कई क्षेत्रों में विकसित हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही मनुष्य की आपराधिक भावनाएं भी बढ़ रही हैं।आपराधिक दिमाग वाले लोग पहले समाज की वस्तुओं को अपना निशाना बनाते थे, लेकिन अब वह कमजोर और नासमझ छोटे बच्चों और शिशुओं को अपना निशाना बनाते हैं। अपनी यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए वह मासूमों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि छोटे-छोटे बच्चों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।
बच्चों को पता होना चाहिए कि गुड टच और बैड टच में क्या अंतर है। ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी सुरक्षा कर सकें और समझ सकें कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है। कई स्कूलों और संस्थानों ने इस दिशा में पहल भी की है। इसी कड़ी में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर छात्रों को 'गुड टच और बैड टच' के बारे में बताती नजर आ रही है।
देखें वायरल वीडियो-
This teacher deserves to get famous 👏
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) August 8, 2023
This should be replicated in all schools across India.
Share it as much as you can. pic.twitter.com/n5dx90aQm0
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला शिक्षक स्नेह वाले स्पर्श (जैसे- सिर पर थपथपाना या गले लगाना) और हानिकारक स्पर्श (शारीरिक या भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाने वाले) के बीच अंतर समझाने की कोशिश कर रही है। इस तरह की जानकारी, बच्चों को अनुचित स्पर्श का अनुभव होने पर तुरंत अपनी परेशानी जाहिर करने के लिए प्रोत्साहित करती है। वीडियो में छात्रों को 'गुड टच' और 'बैड टच' की महत्वपूर्ण अवधारणा के बारे में शिक्षित करती हुई टीचर को देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर @RoshanKrRaii नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये टीचर प्रसिद्ध होने की हकदार हैं, पूरे भारत के सभी स्कूलों में इसे दोहराया जाना चाहिए। इस वीडियो को जितना हो सके शेयर करें।” वहीं वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही 31 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।