फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

35 कमरों वाला वो अनोखा होटल, जो हर साल बनता है और फिर नदी में बह जाता है

Sat, 22 Feb 2020 01:29 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Sweden famous ice hotel Built every year and then it melts back into the river
आइस होटल, स्वीडन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

आमतौर पर जब किसी भी होटल का निर्माण होता है, तो उसे इस तरह मजबूती से बनाया जाता है कि वो सालों तक वैसे ही टिका रहे। लेकिन दुनिया में एक ऐसा होटल भी है, जो हर साल बनता है और फिर नदी में बह जाता है। जी हां, आपको यह जानकर हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन यह अनोखा होटल स्वीडन में है। इसे आइस होटल के नाम से जाना जाता है। 

Sweden famous ice hotel Built every year and then it melts back into the river
आइस होटल, स्वीडन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

स्वीडन के इस आइस होटल को हर साल सर्दियों में बनाया जाता है, लेकिन पांच महीने के बाद यह पिघल जाता है और नदी के पानी में मिल जाता है। इस अनोखे होटल को बनाने की परंपरा साल 1989 से ही चली आ रही है। यह 31वां साल है, जब होटल को बनाया गया है।  

Sweden famous ice hotel Built every year and then it melts back into the river
आइस होटल, स्वीडन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

यह अनोखा होटल टॉर्न नदी के तट पर बना है। इसे बनाने के लिए नदी से करीब 2500 टन बर्फ निकाला जाता है और फिर अक्तूबर महीने से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाता है। इसे बनाने के लिए दुनियाभर से कलाकार आते हैं, जो अपनी कलाकारी दिखाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sweden famous ice hotel Built every year and then it melts back into the river
आइस होटल, स्वीडन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

हर साल होटल में पर्यटकों के ठहरने के लिए कई कमरे बनाए जाते हैं। इस बार यहां 35 कमरे बनाए गए हैं। कमरों के अंदर का तापमान करीब माइनस पांच डिग्री सेल्सियस रहता है। बताया जाता है कि हर साल करीब 50 हजार पर्यटक इस होटल में ठहरने के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
Sweden famous ice hotel Built every year and then it melts back into the river
आइस होटल, स्वीडन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

बाहर और अंदर दोनों से खूबसूरत दिखने वाला यह होटल मई महीने तक चलता है। उसके बाद यहां बर्फ पिघलनी शुरू हो जाती है, जिसके बाद होटल को बंद कर दिया जाता है। इस होटल में एक रात रुकने का किराया 17 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed