फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Student travelling in 3AC without ticket tried to teach TTE a lesson Video goes viral on Internet

Viral Video: बिना टिकट के 3AC में सफर कर रहे स्टूडेंट ने की TTE को ज्ञान देने की कोशिश, पकड़े जाने पर कबूला सच

Mon, 31 Mar 2025 12:58 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 31 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

Train Me TTE Aur Passenger Ka Kalesh Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय रेलवे में बिना टिकट यात्रा करना कानूनन अपराध है, लेकिन कुछ लोग इसे हल्के में लेते हैं और जब पकड़े जाते हैं, तो सीधे बहानेबाजी पर उतर आते हैं। मगर, जब सामने कोई सख्त और नियमों का पक्का टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) हो, तो बहाने ज्यादा देर तक नहीं टिकते।

विज्ञापन
Student travelling in 3AC without ticket tried to teach TTE a lesson Video goes viral on Internet
बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे स्टूडेंट ने की बहस - फोटो : एक्स @gharkekalesh

विस्तार

ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा करने की घटना कोई नई नहीं है। लोग अक्सर बिना टिकट खरीदे ही अपने गंतव्य स्थान पर आसानी से पहुंच जाते हैं। हालांकि, क्या आपने देखा है कि कुछ लोग इसे काफी हल्के में लेते हैं और जब पकड़े जाते हैं तो सीधे बहानेबाजी पर उतर आते हैं। आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स बिना टिकट के सफर करता है और पकड़े जाने पर बहानेबाजी पर उतर आता है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय रेलवे में बिना टिकट यात्रा करना कानूनन अपराध है, लेकिन कुछ लोग इसे हल्के में लेते हैं और जब पकड़े जाते हैं, तो सीधे बहानेबाजी पर उतर आते हैं। मगर, जब सामने कोई सख्त और नियमों का पक्का टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) हो, तो बहाने ज्यादा देर तक नहीं टिकते। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक स्टूडेंट बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है और टीटीई को ही भाषण देने लगता है। मगर टीटीई अपने जवाबों से उसकी बोलती बंद कर देता है।
विज्ञापन


जब TTE के सवालों में उलझा स्टूडेंट
वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीटीई जब यात्री से टिकट दिखाने को कहता है, तो वह बहस के मूड में आ जाता है और कहता है,"सर, स्टूडेंट लाइन में हैं।" लेकिन टीटीई भी कहां रुकने वाला था। उसने तुरंत जवाब दिया,"स्टूडेंट, IAS बनेगा, तनख्वाह अपने मां-बाप को देगा।" इसके बाद भी उस यात्री ने हार नहीं मानी और एक और दांव खेला,"सर, आप भी एक टाइम में स्टूडेंट रहे होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टूडेंट के मुंह से खुद ही निकल गई सच्चाई
हालांकि, यह बहस यहीं नहीं खत्म हुई। स्टूडेंट की यह बात सुनते ही टीटीई के तेवर सख्त हो गए और उसने दो टूक शब्दों में खरी-खरी सुना दी। जब टिकट की बात फिर से उठी, तो आखिरकार स्टूडेंट की सच्चाई खुद उसके मुंह से निकल गई, "सर, हमारे पास पैसा नहीं है।" टीटीई ने एक सीधा लेकिन करारा सवाल दागा, "फिर काहे यहां बैठे हैं?" और इसी के साथ यह 56 सेकंड का वीडियो खत्म हो जाता है।


इंटरनेट पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग टीटीई के समर्थन में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पैसा नहीं है फिर भी एसी में सफर कर रहे हो, वाह भाई।" दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, "बिना टिकट सफर कर रहे हो और उल्टा टीटीई को ही ज्ञान दे रहे हो, गजब।" एक और यूजर ने लिखा, "हमें और ऐसे सख्त और ईमानदार टीटीई की जरूरत है।"




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed