फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदुस्तान के आखिरी गांव का रहस्य, जहां आज भी मौजूद है महाभारत काल का पुल

Sun, 03 May 2020 01:33 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 03 May 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Strange Story of Last Indian Village Mana Mystery of Bheem pul
भीम पुल, माणा (उत्तराखंड) - फोटो : Social media

भारत में अनेक ऐसे गांव हैं, जिनसे कुछ न कुछ पौराणिक रहस्य जुड़े हुए हैं। एक ऐसा ही गांव उत्तराखंड में भी है, जिसे 'हिंदुस्तान का आखिरी गांव' या 'उत्तराखंड का आखिरी गांव' कहा जाता है। यह गांव पवित्र बद्रीनाथ से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो चीन की सीमा से लगा हुआ है। इस गांव का नाता महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है और भगवान गणेश से भी। मान्यता है कि इसी गांव से होकर पांडव स्वर्ग गए थे। यहां से जुड़ी ऐसी कई रहस्यमय और रोचक बातें हैं, जो आपको हैरान कर देंगी। 

Strange Story of Last Indian Village Mana Mystery of Bheem pul
भारत का आखिरी गांव माणा, उत्तराखंड - फोटो : Social media

इस गांव का नाम है माणा, जो करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। कहते हैं कि इस गांव का नाम मणिभद्र देव के नाम पर 'माणा' पड़ा था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह भारत का एकमात्र ऐसा गांव है जो धरती पर मौजूद चारों धामों में भी सबसे पवित्र माना जाता है। इस गांव को शापमुक्त और पापमुक्त भी माना जाता है।  

Strange Story of Last Indian Village Mana Mystery of Bheem pul
भारत का आखिरी गांव माणा, उत्तराखंड - फोटो : Social media

इस गांव से जुड़ी एक और मान्यता है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति की गरीबी दूर हो जाती है। कहते हैं कि इस गांव को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद मिला हुआ है कि जो भी यहां आएगा, उसकी गरीबी दूर हो जाएगी। ये एक बड़ी वजह है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange Story of Last Indian Village Mana Mystery of Bheem pul
भीम पुल, माणा (उत्तराखंड) - फोटो : Social media

इस गांव में महाभारत काल का बना हुआ एक पुल आज भी मौजूद है, जिसे 'भीम पुल' के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि जब पांडव इस गांव से होते हुए स्वर्ग जा रहे थे तो उन्होंने यहां मौजूद सरस्वती नदी से आगे जाने का रास्ता मांगा था, लेकिन सरस्वती नदी ने मार्ग देने से मना कर दिया, जिसके बाद महाबली भीम ने दो बड़ी-बड़ी चट्टानों को उठाकर नदी के ऊपर रख दिया था और अपने लिए रास्ता बनाया था। इसके बाद इस पुल को पार करके पांडवों ने स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया था।  

विज्ञापन
Strange Story of Last Indian Village Mana Mystery of Bheem pul
भीम पुल, माणा (उत्तराखंड) - फोटो : Social media

इस गांव का संबंध भगवान गणेश से भी जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि महर्षि वेदव्यास के कहने पर भगवान गणेश जब 'महाभारत' लिख रहे थे तो उन्हें सरस्वती नदी के बहने की तेज ध्वनि सुनाई दे रही थी, इसलिए उन्होंने देवी सरस्वती से उनके पानी का शोर कम करने को कहा। इसके बावजूद भी जब सरस्वती नदी का शोर कम नहीं हुआ तो भगवान गणेश ने गुस्से में उन्हें शाप दे दिया कि आज के बाद इससे आगे तुम किसी को नहीं दिखोगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed