फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: दुनिया की सबसे अनोखी मछली, रंग बदलने में गिरगिट को भी छोड़ा पीछे, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Mon, 28 Aug 2023 01:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
Strange Fish Hogfish Can Change Color After Death Says New Study Color Changing Fish scientist shocked
Hogfish Can Change Color After Death - फोटो : iStock
Ajab-Gajab: धरती पर कई तरह के जीव-जन्तु पाए जाते हैं। इनमें कई जीव बेहद अजीबोगरीब और अनोखे होते हैं। गिरगिट एक ऐसा जीव है, जो कई बार अपना रंग बदलता है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने एक अनोखी मछली को खोजा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मछली मरने बाद भी अपने परिवेश के मुताबिक अपना रंग बदल सकती है। 


वैज्ञानिकों ने अपने नए अध्ययन में हॉगफिश नाम की मछली का पता लगाया है। इस मछली को लैचनोलाईमस मैक्सिमस नाम से जाना जाता है। यह मछली मरने के बाद भी अपना रंग परिवेश के हिसाब से बदल लेती है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह मछली समुद्र की चट्टानों में रहती है। उत्तरी कैरोलिना से लेकर ब्राजील तक अटलांटिक महासागर में आमतौर पर यह मछली पाई जाती है। शायद मछली दुश्मनों से अपनी रक्षा के लिए और अपने साथी को संकेत देने के लिए ऐसा करती है। 

 
Strange Fish Hogfish Can Change Color After Death Says New Study Color Changing Fish scientist shocked
Hogfish Can Change Color After Death - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों को सबसे अधिक हैरानी यह हुई कि अनोखी मछली मरने के बाद भी अपना रंग बदल लेती है। नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में एक नया शोध प्रकाशित हुआ है। शोध के मुताबिक, विशेषज्ञों ने मछली के अलग-अलग हिस्सों पर प्रकाश के प्रभाव को माइक्रोस्कोपी के इस्तेमाल से निर्धारित किया।  

Strange Fish Hogfish Can Change Color After Death Says New Study Color Changing Fish scientist shocked
Hogfish Can Change Color After Death - फोटो : iStock

वैज्ञानिक मानते हैं कि हो सकता है कि इस प्रक्रिया में त्वचा रंग देने वाले क्रोमैटोफोर के नीचे SWS1 नामक प्रकाश रिसेप्टर्स का काम करता हो। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मछलियों को रिसेप्टर्स फीडबैक देते हैं कि उनकी त्वचा के अलग-अलग हिस्सों में कहां और किस प्रकार परिवर्तन हो रहा है। 

Pyramid: मिस्र का रहस्यमयी पिरामिड, जिसके अंदर हो सकता है खजाना, जानिए कौन है इसका मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange Fish Hogfish Can Change Color After Death Says New Study Color Changing Fish scientist shocked
Hogfish Can Change Color After Death - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं के मुताबिक, आंखों की ही तरह इन जीवों की त्वचा प्रकाश के प्रति संवेदनशील होती है। हालांकि वैज्ञानिकों ने साफ तौर पर कहा है कि यह आंख का काम नहीं करती है। विशेषज्ञों ने इस शोध की मदद से हॉगफिश मछली के विकास, आवास और दूसरे व्यवहारों के बारे में पता लगाया है। इसके साथ ही तेजी बदलाव करने की क्षमता के बारे में भी समझा।

Viral Dance Video: दो स्कूली बच्चों ने डांस से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखकर लोग कर रहे तारीफ

विज्ञापन
Strange Fish Hogfish Can Change Color After Death Says New Study Color Changing Fish scientist shocked
Hogfish Can Change Color After Death - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं का कहना है कि कि समुद्र में कई ऐसे जीव पाए जाते हैं जिनमें अपने रंग को बदलने की क्षमता होती है। इससे उन्हें बदले तापमान को मैनेज करने, साथी को आकर्षित करने और छिपने में मदद मिलती है। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शोधकर्ताओं का कहना है कि मछली के शरीर की कोशिकाओं, जिन्हें क्रोमैटोफोरस कहते हैं में रंग द्रव्य, क्रिस्टल या छोटी परावर्तक प्लेटें रहती हैं। यह प्लेटें मछलियों को रंग बदलने में सक्षम बनाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed