{"_id":"68a5703c8c2a77520b012a16","slug":"special-view-of-the-round-table-meeting-of-turtles-in-the-lake-the-video-created-a-buzz-video-viral-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: झील में कछुओं की गोलमेज मीटिंग का खास नजारा, वीडियो ने मचाई धूम, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: झील में कछुओं की गोलमेज मीटिंग का खास नजारा, वीडियो ने मचाई धूम, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
Wed, 20 Aug 2025 03:04 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:04 PM IST
सार
Viral Video: ऐसे ही एक वीडियो ने हाल ही में इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक मां बत्तख अपने बच्चों के साथ झील में छुपन-छुपाई खेलती नजर आई थी। वो नजारा इतना प्यारा था कि जिसने भी देखा, उसका दिल पिघल गया।
विज्ञापन
झील में चल रही थी कछुओं की राउंड टेबल मीटिंग
- फोटो : एक्स@AMAZlNGNATURE
विस्तार
कुदरत की दुनिया सच में कमाल की है। अगर ध्यान से देखें तो यहां ऐसी-ऐसी चीजें नजर आती हैं, जो इंसान के चेहरे पर तुरंत मुस्कान ले आएं। लेकिन दिक्कत ये है कि इंसान अपने फायदे के लिए पेड़-पौधों और जानवरों की दुनिया को नुकसान पहुंचाता जा रहा है। जंगल कट रहे हैं, जीव-जंतु कम होते जा रहे हैं और धीरे-धीरे प्रकृति की खूबसूरती भी घटती जा रही है। हालांकि, इन सबके बीच कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसे ही एक वीडियो ने हाल ही में इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक मां बत्तख अपने बच्चों के साथ झील में छुपन-छुपाई खेलती नजर आई थी। वो नजारा इतना प्यारा था कि जिसने भी देखा, उसका दिल पिघल गया। अब झील से ही एक और वीडियो आया है, जिसने लोगों को गुदगुदा दिया है।
विज्ञापन
Turtles meeting 😂😂 pic.twitter.com/T5o0u4YUPu
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 18, 2025
विज्ञापन
झील के नीचे हुई कछुओं की मीटिंग
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई कछुए एक झुंड में इकट्ठा हैं। वो सब मिलकर ऐसे खड़े हैं, जैसे किसी ने गोल घेरा बना लिया हो। इसी घेरे के बीच दो कछुए नजर आते हैं जो आपस में "मीटिंग" करते हुए दिखते हैं। पहली नजर में देखने वालों को लगता है कि ये कछुए इंसानों की तरह गोलमेज सम्मेलन कर रहे हैं। ये नजारा इतना मजेदार और अनोखा है कि लोग हंसी रोक ही नहीं पा रहे।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो 18 अगस्त को @natureisamazing नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया था। तभी से यह इंटरनेट पर छा गया है। अब तक इस पर 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। करीब 2 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है और 25 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है। यही नहीं, 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे सेव करके अपने दोस्तों के साथ शेयर भी किया है। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी उतनी ही मजेदार रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "क्या कोई मुझे वैज्ञानिक तौर पर बता सकता है कि आखिर यहां हो क्या रहा है?" दूसरे ने मजाक में लिखा, "ग्रॉक पर केस होना चाहिए, ये तो किसी की निजता का हनन है।" वहीं एक शख्स ने हंसते हुए लिखा, "लगता है कोई बड़ी अहम मीटिंग चल रही है।"