Antarctica Video: अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया दक्षिणी ध्रुव का अद्भुत वीडियो, देखकर हो जाएंगे हैरान
Antarctica Video: अंतरिक्ष यात्रियों में से एक चुन वांग ने एक अद्भुत वीडियो को शेयर किया है। इसने दुनिया को हैरान कर दिया है। इसमें आप देख सकते हैं कि 460 किलोमीटर ऊपर से अंटार्कटिका कैसा नजर आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Antarctica Video: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अक्सर स्पेस ली गई धरती की तस्वीरों शेयर करती है। इन तस्वीरों में कभी-कभी बेहद हैरान करने वाली वस्तुएं दिखाई देती हैं। अब इस बीच अंतरिक्ष से बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो अंतरिक्ष से बनाया गया दक्षिणी ध्रुव यानी पूरे अंटार्कटिका का है। यह अद्भुत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे निजी अंतरिक्ष यात्री चुन वांग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साक्षा किया है।
साउथ पोल ऑर्बिट में जाकर किसी स्पेसक्राफ्ट से अंटार्कटिका का ऐसा हाई रेज्यूल्यूशन शानदार वीडियो बनाकर अंतरिक्ष यात्रियों ने इतिहास रचा है। वीडियो में अंतरिक्ष से अंटार्कटिका की अद्भुत सुंदरता दिखाई गई है। चार निजी अंतरिक्ष यात्रियों ने उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों को अपनी आंखों से देखा और इतिहास रच दिय। स्पेसएक्स के फ्रैम-2 मिशन में अंतरिक्ष में भेजे गए अंतरिक्ष यात्री स्पेस से पृथ्वी के अविश्वसनीय नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।
अंतरिक्ष यात्रियों ने बनाया अद्भुत वीडियो
अंतरिक्ष यात्रियों में से एक चुन वांग ने एक अद्भुत वीडियो को शेयर किया है। इसने दुनिया को हैरान कर दिया है। इसमें आप देख सकते हैं कि 460 किलोमीटर ऊपर से अंटार्कटिका कैसा नजर आता है। अंतरिक्ष यात्रियों ने इस वीडियो को तब बनाया, जो उन्होंने स्पेसक्राफ्ट पर एक गुंबददार, पूरी तरह से कांच से बनी अवलोकन खिड़की, ड्रैगन कपोला को खोला। इस कपोला से अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष और पृथ्वी के मनोरम दृश्य को देखते हैं।
Hello, Antarctica.
— Chun (@satofishi) April 2, 2025
Unlike previously anticipated, from 460 km above, it is only pure white, no human activity is visible. pic.twitter.com/i7JawFYzW2
Baba Vanga: बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच, क्या दुनिया में मचेगी तबाही? जानिए डरावनी भविष्यवाणियां
किस मिशन पर है स्पेसएक्स का फ्रैम2
पृथ्वी के ध्रुवीय परिक्रमा के मिशन पर स्पेसएक्स का फ्रैम2 है। इस मिशन के लॉन्च होने के बाद चार निजी अंतरिक्ष यात्री ध्रुव से ध्रुव तक पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। यह पृथ्वी के ध्रुवों के ऊपर चक्कर लगाने वाला पहला मानव अंतरिक्ष यान है।
Viral Video: मोर के चिल्लाने का वीडियो हो रहा है वायरल, सुनकर भर आएंगी आपकी आंखें, जानिए क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, यह अविश्वसनीय है। क्या आप पास से गुजरते समय हाई-रेजोल्यूशन फोटो ले सकते हैं और उन्हें देखने के लिए उपलब्ध करा सकते हैं? दूसरे शख्स का कहना है कि बिल्कुल अविश्वसनीय और एक यूजर ने कहा है कि वहां से अद्भुत दृश्य।