फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Space News how do astronauts wear pants in space completely different from earth

Space News: स्पेस में कैसे पैंट पहनते हैं अंतरिक्ष यात्री? तरीका बिल्कुल अनोखा, वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग

Tue, 25 Feb 2025 02:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 02:45 PM IST
सार

Space News: नासा के केमिकल इंजीनियर और अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने हाल ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पैंटे कैसे पहनते हैं उसका तरीका दिखाया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि दोनों पैर एक साथ। 
 

विज्ञापन
Space News how do astronauts wear pants in space completely different from earth
स्पेस में कैसे पैंट पहनते हैं अंतरिक्ष यात्री? तरीका बिल्कुल अनोखा - फोटो : X/@astro_Pettit

विस्तार

Space News: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसी हुई हैं। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और अंतरिक्ष की अक्सर बात होती रहती है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों के रहन-सहन को लेकर चर्चा होती रहती है। लोगों के सवाल में होता है कि वहां पर अंतरिक्ष यात्री कैसे खाते हैं, कैसे रहते हैं और कैस नहाते हैं, क्योंकि धरती से लाखों किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में इंसानों की जिंदगी पूरी तरह अलग होती है। 

विज्ञापन


अंतरिक्ष में जीरो ग्रेविटी में हर दिन के काम भी मुश्किल हो जाते हैं। अंतरिक्ष में ब्रश करना, नहाना, कपड़े बदलना और पानी पीना भी कठिन होता है। अंतरिक्ष यात्रियों के अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें स्पेस स्टेशन की रोजमर्रा की जिंदगी दिखाई देती है। नासा के केमिकल इंजीनियर और अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने हाल ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पैंटे कैसे पहनते हैं उसका तरीका दिखाया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि दोनों पैर एक साथ। 
विज्ञापन


वीडिया की शुरुआत में अंतरिक्ष स्टेशन के अंदर नजारा दिखता है। आप देख सकते हैं कि एक पैंट हवा में खड़ी होती है। फिर धीरे-धीरे डॉन पेटिट तैरते हुए नीचे आते हैं और बिना हाथों की मदद से पैंट पहन लेते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: भजन पर नाचते नन्हें हाथी का वीडियो वायरल, देखकर बन जाएगा आपका दिन


डॉन पेटिट अक्सर इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और जिसमें दिखाई देता है कि अंतरिक्ष स्टेशन की जिंदगी पृ्थ्वी कितनी अलग है। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें कैमरे का लेंस बदलते हुए देखा गया था। 



Planetary Parade 2025: आसमान में एक सीधी रेखा में दिखेंगे सात ग्रह, जानिए कब होने जा रही अद्भुत खगोलीय घटना

बता दें कि डॉन पेटिट एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, रसायन इंजीनियर और आविष्कारक हैं। उनको अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में लंबे और प्रभावशाली करियर के लिए जाना जाता है। उनका जन्म सिल्वरटन, ओरेगन में 20 अप्रैल 1955 को हुआ था। डॉन पेटिट ने एरिजोना विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। साथ ही वह कई महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशनों में शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed