{"_id":"69db72fd853998e351057f15","slug":"south-korea-school-lunch-viral-video-the-secret-behind-healthiest-kids-in-the-world-nutrition-hygiene-model-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: दक्षिण कोरिया के स्कूल लंच का वीडियो वायरल, देखकर दुनिया हैरान, लोग बोले- स्कूल है या 5-स्टार होटल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: दक्षिण कोरिया के स्कूल लंच का वीडियो वायरल, देखकर दुनिया हैरान, लोग बोले- स्कूल है या 5-स्टार होटल
Sun, 12 Apr 2026 03:55 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:55 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर दक्षिण कोरिया के स्कूल में मिलने लंच का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर पूरी दुनिया के लोग हैरान हैं। आइए जानते हैं आखिर लंच में क्या-क्या है?
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के स्कूल लंच का वीडियो वायरल, देखकर दुनिया हैरान
- फोटो : एक्स
विस्तार
Viral Video: दक्षिण कोरिया के स्कूलों में मिलने वाले लंच की सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लंच की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बच्चों के लिए हर दिन खाना तैयार होता है और सफाई व पोषण का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
वीडियो में किचन की पूरी प्रक्रिया को एक के बाद एक दिखाया गया है। इसमें आप देख सकते हैं बड़े-बड़े स्टील के बर्तनों और ट्रे में ताजी सब्जियां, चावल, सूप, प्रोटीन (मांस/मछली/टोफू), किमची और अन्य डिशेस बेहद साफ-सफाई से तैयार की जा रही है। इसके बाद एक बड़ी ट्रे में एक-एक कर पूरे भोजने को सजाया जाता है।
विज्ञापन
इसमें आप देख सकते हैं कि किचन में काम करने वालो मास्क और ग्लव्स पहने हुए हैं। वो साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए ट्रे में बराबर मात्रा में खाना भरते हैं। दिख रहा है कि पूरा प्रोसेस प्रोफेशनल है। खाने की प्रेजेंटेशन भी काफी आकर्षक है। इसमें हरा, लाल, सफेद और नारंगी रंग बच्चों को लुभाता है। वीडियो की खासियत यह है कि सैकड़ों बच्चों के लिए एक साथ ट्रे तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
The care and precision behind Korean school lunches, widely praised for their quality, balance, and nutrition. pic.twitter.com/EW4QXWJ0Sv
— Interesting World (@_fluxfeeds) April 11, 2026
Viral Video: 52 इंच की जमीन पर चाचा ने बना दिया घर, अंदर का नजारा देखकर हिल जाएंगे आप, वीडियो हो रहा वायरल
लंच में क्या है?
कोरियाई स्कूल लंच में आमतौर पर चावल या नूडल्स, प्रोटीन (मीट, फिश या चिकन), ताजी सब्जियां और सलाद, किमची और सूप दिए जाते हैं। कभी-कभी इसमें फल और आइसक्रीम भी खाने के लिए दिए जाते हैं। बच्चों को एक ही ट्रे में पूरा भोजन दिया जाता है। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत समेत दुनिया के कई देशों के लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं।
Viral Video: जूट रस्सी की मदद से घड़े को बना दिया देसी फ्रिज, राजस्थानी महिला के जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल
कई लोगों ने भारतीय स्कूलों में मिलने मिड-डे मील से इसकी तुलना की है। एक शख्स का कहना है कि स्कूल का नहीं, बल्कि फाइव स्टार होटल का खाना लग रहा है। दक्षिण कोरिया के स्कूल लंच सिस्टम की तारीफ हो रही है।