Snake Video: किंग कोबरा के साथ डांस कर रहा था लड़का, जानिए फिर क्या हुआ, वीडियो वायरल
अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सांप को परेशान कर रहा है। वह सांप को पकड़ कर रखा हुआ। सांप वहां से जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह उसे छोड़ नहीं रहा है। कभी-कभी ऐसी हरकत भारी पड़ी है और लोगों की जान चली जाती है। भूलकर भी सांप के साथ इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए।
यह लड़का सांपों के कहे जाने वाला राजा किंग कोबरा के साथ खेल रहा है। किंग कोबरा इतना खतरनाक होता है कि किसी को काट ले, तो पलभर में मौत हो सकती है। वीडियो में दिख रहा है लड़का किंग कोबरा के सामने बैठा हुआ। इसके बाद वह फन फैलाए सांप को छेड़ना लगता है। सांप उससे पीछा छुड़ाकर वहां से जाना चाहता है, लेकिन लड़का बार-बार उसे पकड़कर छेड़ता हुए दिख रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह सांप को बार-बार पकड़ रहा है। इसके बाद वह सांप के साथ डांस करने लगता है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद किसी की भी हालत खराब हो सकती है। अच्छी बात यह है कि इस वीडियो में दिख रहा है कि सांप ने इस लड़के को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है।
इस वीडियो को earth.reel नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने लड़के को पागल बताया है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करना जान को खतरे में डालना है। सांप के साथ भूलकर भी कभी इंसान को ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि जान इससे खतरे में पड़ सकती है।