फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Snake found on the seat of AC coach of train passengers in panic people questioned Indian Railways

Viral Video: ट्रेन के AC कोच की सीट पर मिला सांप, यात्री दहशत में, लोगों ने इंडियन रेलवे पर दागे सवाल

Thu, 05 Jun 2025 10:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। क्लिप में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रेन के एसी कोच की ऊपर वाली बर्थ के पास खिड़की की ओर मौजूद खाली जगह से एक सांप बाहर आता है और फिर बर्थ पर नजर आने लगता है।

विज्ञापन
Snake found on the seat of AC coach of train passengers in panic people questioned Indian Railways
रेलवे ट्रेन में मिला सांप - फोटो : इंस्टाग्राम @prayagraj_hub_20

विस्तार

भारतीय रेलवे को देश की सबसे भरोसेमंद और किफायती यात्रा व्यवस्था माना जाता है, लेकिन बरसात का मौसम शुरू होते ही इसमें कुछ हैरान कर देने वाली घटनाएं भी सामने आने लगती हैं। हाल ही में, एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रयागराज से दिल्ली जा रही एक ट्रेन के एसी कोच में सांप दिखाई दिया। तो आज की इस खबर हम आपको इसी पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। क्लिप में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रेन के एसी कोच की ऊपर वाली बर्थ के पास खिड़की की ओर मौजूद खाली जगह से एक सांप बाहर आता है और फिर बर्थ पर नजर आने लगता है। यह पूरा सीन एक यात्री ने रिकॉर्ड किया है, जो वीडियो के दौरान रेलवे की लापरवाही पर सवाल उठाता दिखता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Naman Vlogs (@prayagraj_hub_20)

विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन में हुई यह भारी गलती
इस वीडियो को Instagram पर @prayagraj_hub_20 नाम के एक अकाउंट से साझा किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा गया है, “ट्रेन में सांप।” इस पोस्ट में इंडियन रेलवे को टैग करते हुए यह भी सवाल उठाया गया है कि ट्रेन में इस तरह की गलती कैसे हो सकती है? अब तक इस वीडियो को 64 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही इसे 1200 से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है और 100 से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
करीब 1 मिनट 6 सेकंड लंबे इस वीडियो में यात्री की नाराजगी स्पष्ट झलकती है। वह सवाल करता है, “जिस देश में आम लोगों के लिए इंडियन रेलवे सबसे आसान यात्रा का जरिया है, उसी रेलवे की हालत यह है कि ट्रेन में सांप निकल रहा है। अगर ट्रेन में पैसेंजर सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर कहां हैं? ये किसकी जिम्मेदारी है? जाहिर है, यह रेलवे की जिम्मेदारी है। लेकिन रेलवे को तो बस किराया वसूलने की फिक्र है और 200 सीटों की बोगी में उससे ज्यादा लोग भर देते हैं।” वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “नया डर सामने आ गया है।” दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “क्या आप कह रहे हैं कि इंडियन रेलवे जानबूझकर सांप छोड़ता है?” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा – “भले ही गलती हुई हो, लेकिन रेलवे सुधार कर रहा है।” एक यूजर ने मजाक में लिखा, “सांप पर ही फाइन लगा दो, 250 रुपये का!”
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed