Shark Attack in Egypt: शार्क ने रूसी शख्स पर किया हमला, गई जान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मिस्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा के तट पर एक शार्क द्वारा हमला किए जाने के बाद एक रूसी व्यक्ति की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Shark Attack in Egypt: समुद्र में गोते लगाना काफी रोमांचक होता है, लेकिन कई बार ये हमारे लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। समुद्र में पाए जाने वाले खतरनाक जीव कई बार लोगों की जान भी ले लेते हैं। कुछ ऐसे ही मामले का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकरा हर कोई हैरान है। मामला मिस्र से सामने आया है, जहां रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा के तट पर एक शार्क द्वारा हमला किए जाने के बाद एक रूसी व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे कि खबर सुनकर आस-पास के लोग भी सहमें हुए हैं। किसे पता था समुद्र में गोते लगाते समय एक भयानक शार्क आकर शख्स की जान ले लेगा।
पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि हर्गहाडा के पास पानी में गुरुवार को एक टाइगर शार्क द्वारा शख्स पर हमला किया गया, जिसके बाद व्यक्ति की मौत हो गई थी। ऐसे में अधिकारियों ने समुद्र तट के 74 किलोमीटर (46 मील) के हिस्से को बंद कर दिया है। साथ ही घोषणा की कि गई है कि यहां रविवार तक तैराकी, स्नॉर्कलिंग और अन्य वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर प्रतिबंध रहेगा।
देखें वीडियो-
JUST IN - Egyptians have reportedly caught the shark that attacked and killed the Russian citizen pic.twitter.com/u3i0XbiL2k
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) June 8, 2023
हादसे के बारे में बताते हुए मंत्रालय ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया और लिखा, "समुद्र तट पर एक टाइगर शार्क के हमले से उसकी मौत हो गई।" कथित तौर पर हमले का एक वीडियो अब ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पानी में इधर-उधर चक्कर काट रहा है। इस दौरान उसके चारों ओर एक शार्क चक्कर लगा रही है और बार-बार हमला कर रही है। इसके बाद शार्क ने उसे नीचे खींच लिया।
हालांकि मंत्रालय ने बताया है कि उन्होंने शार्क को पकड़ लिया है और दुर्लभ हमले के कारणों के बारे में पता लगाने के लिए प्रयोगशाला में जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित कोई पर्यटक नहीं, बल्कि मिस्र का स्थायी निवासी था।