फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Secret of Hunza Valley: Why Women of This Pakistan Region Are Considered Most Beautiful in the World

स्वस्थ, सुदंर और लंबी उम्र की होती हैं पाकिस्तान में इस जगह की महिलाएं, खान-पान भी अलग

Thu, 09 Oct 2025 03:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 03:04 PM IST
सार

Secret of Hunza Valley: हुनजा घाटी पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थित, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह जगह अपनी वादियों और बर्फीली चोटियों के साथ-साथ यहां की महिलाओं की खुबसूरती और लंबी उम्र के लिए भी जानी जाती है। 
 

विज्ञापन
Secret of Hunza Valley: Why Women of This Pakistan Region Are Considered Most Beautiful in the World
पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Secret of Hunza Valley: पाकिस्तान में एक ऐसी जगह जहां की महिलाओं दुनियाभर में अपनी खुबसूरती के लिए जाना जाती हैं। पूरी दुनिया में पाकिस्तान की हुनजा वैली की महिलाओं को खूबसूरती और लंबे जीवन की चर्चा होती है। उनकी खुबसूरती और लंबी उम्र के पीछे कई रहस्य है। हुनजा घाटी पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थित, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह जगह अपनी वादियों और बर्फीली चोटियों के साथ-साथ यहां की महिलाओं की खुबसूरती और लंबी उम्र के लिए भी जानी जाती है। 

विज्ञापन


इतनी जवान दिखने की क्या है वजह? 

यहां की महिलाओं की चमकती त्वचा और तंदुरुस्ती हमेशा चर्चा में रहती है। इसके पीछे वहां का शुद्ध वातावरण, ताजा खान-पान, खुबानी जैसी हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल मानी जाती है। अच्छी लाइफस्टाइल के कारण हुंजा वैली की 60-70 साल की उम्र की महिलाएं भी 30-35 साल की लगती हैं। उनके चेहरे पर झुर्रियां नहीं दिखाई देती हैं। चमकती त्वचा और ऊर्जा से भरी जिंदगी देखकर हैरान हो जाते हैं। 
विज्ञापन


खूबसूरती का राज

यहां की हवा और पानी बेहद साफ और प्रदूषण से मुक्त है। माना जाता है कि पहाड़ों और ग्लेशियर का शुद्ध पानी त्वचा और सेहत के लिए वरदान है। यहां की महिलाएं ताजा और ऑर्गेनिक खाना खाती हैं। महिलाएं ताजा फल (खुबानी, चेरी, सेब), सब्जियां और अनाज खाती हैं। खुबानी (Apricot) को उनकी खूबसूरती का राज कहा जाता है। यहां पर तेल, घी और मसालों का इस्तेमाल बेहद कम किया जाता है। उनके आहार में सब्जियां, जौ, बाजरा, दालें और खासकर खुबानी जरूरी भाग है। यहां की महिलाएं मीठा और पैकेट वाला खाना लगभग नहीं खातीं। खुबानी का तेल उनकी त्वचा को जवां बनाकर रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: इंटरनेशनल फ्लाइट में गुटखा मसलते दिखा इंडियन पैसेंजर, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- क्लास नहीं है

Viral News: कमर दर्द भगाने के लिए महिला ने निगल डाले 8 जिंदा मेंढक, बिगड़ी हालत, फिर जो हुआ उसने मचा दी सनसनी

Viral News: कामवाली बाई ने खरीदा 60 लाख का 3BHK फ्लैट, 4 लाख फर्नीचर पर भी किया खर्च, मालकिन के उड़े होश

क्या है लंबी उम्र का रहस्य? 

हुनजा घाटी की महिलाएं हर दिन कड़ी मेहनत और शारीरिक गतिविधियां करती हैं। पहाड़ों पर उनको साफ हवा और प्राकृतिक पानी मिलता है, जिससे उनकी सेहत अच्छी रहती है। वह सुबह जल्दी उठती है और प्राकृतिक जीवन जीती हैं। इससे तनाव कम रहता है। कहा जाता है कि हुनजा घाटी के लोगों की उम्र 90 से 100 साल तक होती है। ज्यादा महिलाएं काफी साल जीती हैं। यहां की सामाजिक जिंदगी काफी शांत और संतुलित है। कई शोध भी कहते हैं कि हुनजा घाटी के लोग 100 साल तक जीते हैं और बुढ़ापे में भी जवान लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed