फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Scooty hanging on top of the building, people were surprised to see it said it must be the work of some girl

Viral Video: बिल्डिंग के ऊपर जा लटकी स्कूटी, लोग देख हुए हैरान, बोले- पक्का किसी लड़की का ही काम होगा

Sat, 12 Jul 2025 04:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Jul 2025 04:02 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी किसी ऊंची बिल्डिंग की बालकनी से नीचे बिजली के तारों पर फंसी हुई है। यह सीन देखकर हर किसी का सिर चकरा गया कि आखिर ऐसा हुआ कैसे? किसी ने इसे मजाक में लिया तो किसी ने इसे खतरनाक बताया।

विज्ञापन
Scooty hanging on top of the building, people were surprised to see it said it must be the work of some girl
बिल्डिंग पर चढ़ी स्कूटी - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ चौंकाने वाला वायरल हो ही जाता है। कभी कोई देसी तकनीक का वीडियो तहलका मचा देता है तो कभी कोई अजीबोगरीब हरकत लोगों को हैरानी में डाल देती है। इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में एक स्कूटी बिल्डिंग से बाहर निकलकर तारों पर लटकती नजर आती है। यह नजारा इतना अजीब था कि लोगों ने इसे देखकर कहा, "ये जरूर किसी पापा की परी की कारस्तानी है।" तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी किसी ऊंची बिल्डिंग की बालकनी से नीचे बिजली के तारों पर फंसी हुई है। यह सीन देखकर हर किसी का सिर चकरा गया कि आखिर ऐसा हुआ कैसे? किसी ने इसे मजाक में लिया तो किसी ने इसे खतरनाक बताया। एक बात तय है कि इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान पूरी तरह खींच लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा, “पापा की परी ने स्कूटी को स्पाइडरमैन बना डाला।” दूसरे ने तंज कसा, “लगता है दीदी ने वर्टिकल पार्किंग सिस्टम तैयार कर लिया है।” कोई बोला, “इस स्कूटी को तो उड़ने से बस एक कदम ही दूर था।” वहीं, कुछ लोगों ने इसे देखकर कहा, “इस कारनामे के लिए तो सीधा रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में जगह मिलनी चाहिए।”

यूजर्स तेजी से कर रहे हैं शेयर
"पापा की परी" सोशल मीडिया पर वो टैग बन चुका है, जो ऐसी लड़कियों के लिए इस्तेमाल होता है जो स्कूटी या बाइक से कुछ ऐसा कर जाती हैं, जो आमतौर पर कोई नहीं करता। चाहे रास्ते पर अजीबोगरीब ड्राइविंग हो, या फिर किसी को टक्कर मारने वाली घटना। ये वीडियो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार का मामला अलग था, क्योंकि इसमें स्कूटी सीधे बिल्डिंग से लटकती नजर आई। यह वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को करीब 2.5 लाख व्यूज मिल चुके हैं और 3800 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि स्कूटी तारों पर कैसे पहुंची। कुछ लोग मान रहे हैं कि इसे शायद किसी क्रेन से ऊपर चढ़ाया गया हो तो कुछ का कहना है कि यह किसी शूटिंग का हिस्सा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed