फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science News third eye in human Scientists reveal

Science News: इंसान में होती है तीसरी आंख! वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 26 May 2026 05:20 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 26 May 2026 05:20 PM IST
सार

Science News: वैज्ञानिकों ने एक नया शोध किया है। इस शोध में पता चला है कि इंसान के पास तीसरी आंख होती है। आइए जानते हैं इस शोध के बारे में। 

विज्ञापन
Science News third eye in human Scientists reveal
इंसान में होती है तीसरी आंख! वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : AI

विस्तार

Science News: वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जिसने दुनिया को चौंका दिया है। इस खोज के मुताबिक, हर इंसान के पास तीसरी आंख है। हालांकि, अब यह आंख अवेशष है। वैज्ञानिकों को मुताबिर, यह तीसरी आंख देखने का काम नहीं करती है, बल्कि नींद और शरीर की घड़ी को नियंत्रित करती है। दरअसल, इंसान के शरीर के बीचों-बीच छिपी पिनियल ग्लैंड प्राचीन तीसरी आंख का अवशेष है। 

विज्ञापन


प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका करंट बायोलॉजी जर्नल में एक शोध पेपर प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स और लुंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि लाखों साल पहले हमारे पूर्वजों की एक मध्य वाली आंख (Median Eye) थी। यह समय के साथ बदलकर पिनियल ग्लैंड बन गई। इस खोज से इंसान की आंखों और शरीर की घड़ी के विकास की नई कहानी बता रही है। 
विज्ञापन


50 करोड़ साल पहले इंसानों के पूर्वज समुद्री जीव थे

वैज्ञानिकों के मुताबिक, करीब 50 करोड़ साल पहले इंसानों के पूर्वज समुद्री जीव थे। यह समुद्र की गहराई में कीचड़ और अंधेरे में रहते थे। इन जीवों की दो तरफ वाली आंखें अंधेरे में बेकार हो गईं और धीरे-धीरे काम करना बंद कर दीं। लेकिन उनके सिर के बीच एक खास संरचना थी। इसे शोधकर्ताओं की तरफ से कॉम्पोजिट एंसेस्ट्रल मीडियन आई नाम दिया है। यह मध्य वाली आंख प्रकाश का, दिन-रात का पता लगाने और दिशा का ज्ञान रखने में मदद करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह समुद्री जीव सुरंगों में रहने लगे, तो उनकी साइड वाली आंखें काम करना बंद कर दीं, लेकिन मीडियन आई बची रहीं, क्योंकि वो उनके लिए जरूरी थीं। शोधकर्ता प्रोफेसर टॉम बेडेन का कहना है कि समय के साथ इस मध्य आंख के कुछ हिस्से दो तरफ चले गए। इंसानों की आज की रेटिना बन गए और मध्य वाला भाग पिनियल ग्लैंड बन गया। पिनियल ग्लैंड इंसान के दिमाग के बीच स्थित  छोटा सा अंग है। अब यह प्रकाश को सीधे नहीं देखती, लेकिन इंसानों की दोनों आंखें प्रकाश और अंधेरे का पता लगाती हैं। यह मेलाटोनिन नामक हार्मोन बनाने में अहम भूमिका निभाता है। 

Ajab Gajab: कुत्ते ने कार के अंदर से की दनादन फायरिंग, सड़क पर महिला हुई घायल

रात होने पर पिनियल ग्लैंड मेलाटोनिन छोड़ती है, जिससे शरीर को पता चलता है कि अब सोने का समय हो गया है। यह 24 घंटे की शारीरिक घड़ी (सर्कैडियन रिदम) को नियंत्रित करता है। इससे नींद, प्रजनन प्रणाली, इम्यून सिस्टम, मूड और यहां तक कि शरीर के तापमान प्रभावित होता है। दिन में इससे हार्मोन कम बनता है, जिससे इंसान को नींद कम आए। 

Video: धधक रहे ज्वालामुखी से टकराया उल्कापिंड, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा, देखकर दुनिया हैरान


शोधकर्ताओं ने कहा कि रेटिना का विकास आंख से पहले हुआ था। प्रोफेसर टॉम बेडेन ने जानकारी दी कि गहरे पानी या कीचड़ में दिन-रात की जानकारी हासिल करना और ऊपर-नीचे की दिशा का पता लगाना जरूरी था। साइड की आंखें काम करना बंद कर दीं, लेकिन मीडियन आई ठीक रही, क्योंकि उसका विकास इसी काम के लिए हुआ था।

Viral Video: अचानक आए प्लेन ने उड़ा दिए पैराशूट के परखच्चे, हवा में ऐसे बचाई पैराग्लाइडर ने अपनी जान

शोध में नहीं किए गए नए प्रयोग

वैज्ञानिकों ने इस शोध कोई नए प्रयोग नहीं किए। शोधकर्ताओं ने मछलियों, लैंप्री (एक प्राचीन मछली) और अन्य जीवों के आनुवंशिक डेटा, जीवाश्मों और मौजूद अध्ययनों का विश्लेषण किया है। इससे पता चला है कि इंसान की आंखें और पिनियल ग्लैंड का विकास अलग-अलग नहीं हुआ है, बल्कि एक ही प्राचीन संरचना से विकास हुआ है। अभी भी कुछ ऐसे जीव हैं, जिनमें तीसरी आंख साफ दिखती है। न्यूजीलैंड में पाए जाने वाला टुआतारा नाम का सरीसृप सबसे बेहतरीन उदाहरण है। इसके सिर पर एक छोटी आंख होती है। इसमें लेंस और रेटिना भी होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed