फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Green Fireball Meteor Lights Up Erupting Mayon Volcano In Stunning Footage

Video: धधक रहे ज्वालामुखी से टकराया उल्कापिंड, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा, देखकर दुनिया हैरान

Tue, 26 May 2026 03:47 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 26 May 2026 03:47 PM IST
सार

Meteor-Vocano Crash Video: फिलीपींस में सोमवार को सक्रिय मायोन ज्वालामुखी से एक उल्कापिंड टकरा गया। इसके बाद आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Green Fireball Meteor Lights Up Erupting Mayon Volcano In Stunning Footage
धधक रहे ज्वालामुखी से टकराया उल्कापिंड, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा - फोटो : IANS

विस्तार

Meteor-Vocano Crash Video: फिलीपींस में सोमवार को बेहद हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां पर मायोन ज्वालामुखी से एक उल्कापिंड टकराता नजारा आया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। मायोन फिलीपींस का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है। 

विज्ञापन


फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (फिवोल्क्स) यानी ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान के मुताबिक, सोमवार शाम (25 मई) को मायोन ज्वालामुखी की ढलानों के ऊपर से एक उल्का पिंड गुजरते हुए कैमर में कैद किया गया है। 
विज्ञापन


फिवोल्क्स ने बताया कि उसके लिग्नॉन हिल आईपी कैमरे ने (रात करीब 10:33 बजे) ज्वालामुखी की उत्तरी ढलानों के ऊपर इस घटना को रिकॉर्ड किया है। वायरल वीडियो में ज्वालामुखी के पीछे एक दुर्लभ हरे रंग का उल्कापिंड तेजी से गुजरता हुआ देखा जा सकता है। इससे आसमान में अद्भुत नजारा देखने को दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से ही सक्रिय मायोन ज्वालामुखी से बीते 140 दिनों से लगातार लावा निकल रहा था। रात में ज्वालामुखी से कुछ छोटे-छोटे विस्फोट भी हुए, जिनसे गर्म राख, गैस और पत्थर तेजी से नीचे की तरफ बहने लगे। फिवोल्क्स ने बताया कि शाम करीब 7:20 और 7:26 बजे राख और गर्म मलबे के तेज बहाव देखे गए, तो वहीं 7:25 बजे हल्का विस्फोट हुआ, जिसमें चमकदार लावा ऊपर उछला।



Viral Video: अचानक आए प्लेन ने उड़ा दिए पैराशूट के परखच्चे, हवा में ऐसे बचाई पैराग्लाइडर ने अपनी जान

फिलहाल ज्वालामुखी पर अलर्ट लेवल 3 लागू है, जिसका मतलब है कि ज्वालामुखी में हलचल बढ़ी हुई है और कभी भी खतरनाक विस्फोट हो सकता है। इसलिए लोगों के ज्वालामुखी के आसपास 6 किलोमीटर के खतरे वाले क्षेत्र में जाने पर रोक है। 

मई की शुरुआत में ही फिलीपींस में, मायोन ज्वालामुखी फट गया था जिसके बाद राजधानी मनीला के दक्षिणी क्षेत्र से हजारों लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान भी ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान ने अलर्ट स्तर-3 जारी किया था। अल्बे प्रांत के कई कस्बों में बड़ी मात्रा में राख गिरने से यातायात भी बाधित हो गया था। माना जाता है कि मायोन, फिलीपींस का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है, जिसकी ऊंचाई करीब 2462 मीटर है।


Ajab Gajab: दवा समझकर एयरपॉड्स खा गई महिला, पेट से आती आवाज सुनकर उड़े होश

इस ज्वालामुखी में 1616 से अभी तक कई बार विस्फोट हो चुके हैं। कभी इसमें छोटे विस्फोट होते हैं, तो कभी बहुत बड़े और खतरनाक धमाके भी होते हैं। विस्फोट के समय इससे लावा, गर्म राख, गैस और पत्थर तेजी से नीचे की तरफ बहते हैं।

El Nino Alert: वैज्ञानिकों की चेतावनी, दुनिया में पड़ सकती है भीषण गर्मी, प्रशांत महासागर में ऐसा क्या हो रहा?

ज्वालामुखी के आसपास कई गांव और शहर बसे हुए हैं, इसलिए ये लावा और राख लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं। कई बार गर्म राख और कीचड़ के बहाव ने आसपास के इलाकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। 1814 में सबसे भयानक विस्फोट हुआ था, जिसमें 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई कस्बे बर्बाद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed