Saanp Ka Video: काले नाग को गले में डालकर रील बना रहा था सर्पमित्र, डसने से हुई मौत, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
Saanp Ka Video:सर्पमित्र की मौत उसकी लापरवाही की वजह से हुई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के गुना में एक सर्पमित्र की सांप को गले में डालकर रील बना रहा था। इसी दौरान उसे कोबरा ने काट लिया। अब उसकी रील जमकर वायरल हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Saanp Ka Video: बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में सांप दिखाई देते हैं। इसकी वजह यह है कि बिल में पानी भर जाने के बाद वह जान बचाने के लिए बाहर आ जाते हैं। कभी-कभी छिपने के लिए जगह नहीं मिलने पर वह घरों में घुस जाते हैं। इस दौरान सांप के काटने से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आती है। लेकिन अब एक मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक सर्पमित्र की ही सांप कांटने से मौत हो गई है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
दरअसल, सर्पमित्र की मौत उसकी लापरवाही की वजह से हुई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के गुना में एक सर्पमित्र की सांप को गले में डालकर रील बना रहा था। इसी दौरान उसे कोबरा ने काट लिया। अब उसकी रील जमकर वायरल हो रही है। मरने वाले शख्स का नाम दीपक महावर है, जिसने हजारों जहरीले सांपों को बचाया था। घटना के दिन दीपक ने एक कोबरा सांप पकड़ा था जिसे वह श्रावण मास की शोभायात्रा में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहता था।
दीपक ने जहरीले कोबरा को पने गले में डाल लिया और बेटे को स्कूल से लेते हुए एक रील बनाई। रास्ते में सांप ने अचानक दीपक को हाथ में काट लिया। वह अपने साथी की मदद से तुरंत राधोगढ़ के अस्पताल पहुंचा, लेकिन दूसरे जगह रेफर किया गया तो रास्ते में उनकी मौत हो गई।
गुना - राघौगढ़ की एक दहला देने वाली खबर सामने आई हैं,
— एस एल देवासी (@SL_Dewasi91) July 16, 2025
दरअसल ये भाईसाहब सांप को गले मे धारण कर के अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रहे थे,
पर इस सर्प मित्र को नही पता कि जिस साँपो पर वो इतना आंख बंद कर के भरोसा करता था ...वो ही तुम्हारी जिंदगी छीन ले जाएगा ...
अब हुआ यू की साँप… pic.twitter.com/BGgq4p5qji
Viral: क्यों कोबरा से लड़ाई में जीत जाता है नेवला? कैसे जहर के हमले को कर देता है बेअसर, जानकर हो जाएंगे हैरान
एक कॉलेज में दीपक महावर अस्थायी कर्मचारी थे और उन्होंने हजारों जहरीले सांपों को बचाया था। उनकी मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए, क्योंकि उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब इस पूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखा जा सकता है कि दीपक गले में सांप डालकर कैमरे के सामने बोल रहे हैं। लोगों को वीडियो देखकर हैरानी जताई है। लोगों का कहना है कि कोई इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकता है।
Viral Video: मुंह में पेट्रोल भरकर माचीस की तीली से लगाई आग, जैसे ही मारी फूक वैसे ही बदल गया झूले का सीन
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इस घटन लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सांप के साथ थोड़ी सी लापरवाही साबित हो सकती है। इसलिए कभी भी किसी को ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।