फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man filled mouth with petrol and set it on fire using a matchstick As soon as he blew on it Video goes Viral

Viral Video: मुंह में पेट्रोल भरकर माचीस की तीली से लगाई आग, जैसे ही मारी फूक वैसे ही बदल गया झूले का सीन

Thu, 17 Jul 2025 05:13 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Jul 2025 05:13 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि तभी एक शख्स पास आता है और उस युवक को माचिस देता है। वह इशारे में कहता है कि पहले मुंह पोंछ ले। मगर युवक जल्दबाजी में माचिस जलाता है और पेट्रोल फूंक देता है। इसके बाद जो होता है, वह डराने वाला है।

विज्ञापन
Man filled mouth with petrol and set it on fire using a matchstick As soon as he blew on it Video goes Viral
मुंह में पेट्रोल भरकर जलाई तीली - फोटो : एक्स@PalsSkit

विस्तार

जब भी कोई शादी या बड़ा फंक्शन होता है, तो कुछ लोग सबका ध्यान खींचने के लिए अजीबो-गरीब और खतरनाक तरीके अपनाने से भी नहीं चूकते। हाल ही में, एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक युवक ने स्टंट दिखाने की कोशिश में खुद को ही आग के हवाले कर दिया। ये वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये घटना किस स्थान की है और कब की है। 21 सेकंड की इस क्लिप में कुछ युवक डीजे वाली गाड़ी के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं। उनमें से एक युवक ने शर्ट नहीं पहन रखी है और वह बोतल से पेट्रोल पीता दिखाई देता है। बाकी लोग उसकी इस हरकत को चीयर अप कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि तभी एक शख्स पास आता है और उस युवक को माचिस देता है। वह इशारे में कहता है कि पहले मुंह पोंछ ले। मगर युवक जल्दबाजी में माचिस जलाता है और पेट्रोल फूंक देता है। इसके बाद जो होता है, वह डराने वाला है। आग भड़क जाती है और बुझने की बजाय और तेज फैल जाती है। एक दूसरा युवक आग को हाथ से बुझाने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक आग का एक बड़ा गोला बन चुका होता है। वहां खड़े सभी लोग डरकर गाड़ी से कूदते हैं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हैं। वीडियो इसी अफरा-तफरी पर खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

 

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक छपरी धरती से कम होने से बाल-बाल बच गया। रोल जमाने के चक्कर में पोपट हो गया।" इस क्लिप को अब तक 13 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और सैकड़ों यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं। लोगों ने वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “गजब का छपरी है।” दूसरे ने कहा, “खुद भी जाता और बाकियों को भी ले जाता।” किसी ने लिखा, “एक्शन का रिएक्शन हो जाता।” वहीं, कई लोगों ने कहा कि ऐसे स्टंट करने की कोशिश में लोग अक्सर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed