फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Sachin tendulkar stops to watch village kids handmade car video viral on internet

Viral: गांव के बच्चों की जुगाड़ कार देख सचिन तेंदुलकर भी हुए हैरान, वीडियो शेयर कर की खूब तारीफ

Tue, 12 May 2026 12:38 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 12 May 2026 12:38 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कुछ बच्चों की देसी सोच की सराहना करते नजर आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर गांव के कुछ बच्चों की बनाई अनोखी ‘जुगाड़ कार’ को देखकर रुक जाते हैं और उनसे बात-चीत भी करते हैं। 

विज्ञापन
Sachin tendulkar stops to watch village kids handmade car video viral on internet
सचिन तेंदुलकर का वायरल वीडियो - फोटो : X/@sachin_rt

विस्तार

Viral Video: कभी-कभी बड़े आइडिया किसी बड़ी लैब या महंगे उपकरणों से नहीं, बल्कि मासूम दिमाग और साधारण चीजों से जन्म लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक नजारा सामने आया, जब क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी कुछ बच्चों की देसी सोच के कायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर गांव के कुछ बच्चों की बनाई अनोखी ‘जुगाड़ कार’ को देखकर रुक जाते हैं। बच्चों की इस क्रिएटिव गाड़ी ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी, बच्चों से बात की और उनकी इस देसी इनोवेशन को करीब से समझा।

विज्ञापन


जुगाड़ कार को देखकर हुई हैरानी
वीडियो में दिखता है कि बच्चों ने लकड़ी, लोहे की रॉड और पहियों की मदद से एक छोटी कार जैसा ढांचा तैयार किया था। दो पहियों के बीच लकड़ी लगाकर सीट बनाई गई थी, जिस पर एक बच्चा बैठा था, जबकि बाकी बच्चे उसे धक्का देकर आगे बढ़ा रहे थे। साधारण होने के बावजूद इस गाड़ी की डिजाइन और बच्चों का उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन


वीडियो के कैप्शन में लिखी खास बात
सचिन खुद भी बच्चों से बातचीत करते हुए मुस्कुराते नजर आए और उनकी इस अनोखी सोच की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस खास पल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा कि भारत के दूर-दराज इलाकों में भी ऐसा टैलेंट छिपा है, जो किसी परफेक्ट मौके का इंतजार नहीं करता, बल्कि खुद ही रास्ता बना लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो
 

उनकी इस पोस्ट ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। यूजर्स ने बच्चों की तारीफ करते हुए उन्हें “भविष्य के इंजीनियर” बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये गाड़ी तो कई असली कारों से भी ज्यादा माइलेज दे सकती है। यह वीडियो साबित करता है कि हुनर किसी जगह या संसाधनों का मोहताज नहीं होता। कभी-कभी गांव की सादगी और बच्चों की कल्पना मिलकर ऐसे कमाल कर जाती है, जो बड़े-बड़ों को भी हैरान कर दे।


Ajab Gajab: दुनिया का अनोखा शहर जहां सूरज भूल जाता है ब्रेक लेना, कई हफ्तों तक नहीं होती रात
Viral Video: पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने किया भारत में घुसने का दावा, अब लोग कर रहे हैं जमकर ट्रोल
Vital Video: ऊपर लगा था एसबीआई का बोर्ड और नीचे हो रहा था ऐसा काम, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Bizarre: हर साल 8000 KM तय कर दोस्त से मिलने आता है पेंगुइन, वजह जानकर भर आएगा दिल
Viral Video: ईंट भट्टियां तो बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या कभी इसके अंदर का नजारा देखा है?
Country Without Villages: दुनिया के इस इकलौते देश में नहीं है एक भी गांव, जानें इसकी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed