{"_id":"6899b31fdfe66418b50c3b2d","slug":"russian-woman-gave-such-a-reaction-after-crossing-a-moving-road-video-went-viral-on-the-internet-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: विदेशी महिला ने चलती रोड को क्रॉस करने के बाद दी ऐसी प्रतिक्रिया, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: विदेशी महिला ने चलती रोड को क्रॉस करने के बाद दी ऐसी प्रतिक्रिया, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
Mon, 11 Aug 2025 02:39 PM IST
शिखर बरनवाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:39 PM IST
सार
Vral Video in Front of Hawa Mahal: राजस्थान के जयपुर से एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक भारतीय महिला अपनी रूसी दोस्त को व्यस्त सड़क पार करने का देसी तरीका सिखाती दिख रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
हवा महल के सामने रोड क्रॉस करती हुई महिलाएं
- फोटो : Instagram/@vera__india
विस्तार
Viral Video: गुलाबी शहर जयपुर अपनी खूबसूरती और मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। हाल ही में, इसी शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला अपनी रूसी दोस्त को अनोखे अंदाज में सड़क पार करना सिखा रही है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और लोग इसे देखकर मुस्कुराने पर मजबूर हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में, दो महिलाएं जयपुर के प्रसिद्ध हवामहल के ठीक सामने खड़ी हैं। इनमें से एक महिला भारत की है और दूसरी रूस की। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है और भीड़ के कारण सड़क पार करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
ऐसे में भारतीय महिला अपनी दोस्त का देसी तरीके से रोड क्रॉस करना सिखाती है। वह गाड़ियों के बीच में से रास्ता बनाती है और आने वाले वाहनों को हाथ से रुकने का इशारा करती है। उसकी दोस्त भी इस पूरी प्रक्रिया में उसका साथ देती है और दोनों बड़े उत्साह के साथ सड़क पार करती हैं। सड़क के दूसरी तरफ पहुंचने के बाद, रूसी महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह अपनी सफलता से इतनी उत्साहित हो जाती है कि खुशी से डांस करने लगती है और कैमरे के सामने अपनी जोरदार प्रतिक्रिया देती है। उसकी यह मासूमियत और खुशी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये जरूरी नहीं कि हर गाड़ी वाले हाथ देने पर रोक ही देते हैं, कई बार हादसे भी हो जाते हैं' तो दूसरे ने कहा, 'मैं भी जय पूर का रहने वाला हूं, मैं इससे पूरी तरह रिलेट कर सकता हूं।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर @vera__india नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, 14 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला इस वीडियो में दिखाए गए यातायात नियमों के उल्लंघन का समर्थन नहीं करता है और सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करता है।

View this post on Instagram