वैज्ञानिकों को अक्सर जाने-अनजाने कोई न कोई ऐसी चीज मिल ही जाती है, जो उन्हें ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का हैरान कर देती है। यूरोप महाद्वीप में स्थित देश नॉर्वे में भी एक ऐसी ही हैरान करने वाली चीज मिली है। वैज्ञानिकों को यहां एक गड्डे की खुदाई के दौरान प्राचीन रोमन काल का एक बोर्ड गेम मिला है, जो करीब 1700 साल पुराना बताया जाता है। इसके अलावा वहां हड्डी से बना पासा और 18 गोलाकार टुकड़े भी मिले हैं। पूरा खेल सेट के साथ, शोधकर्ताओं को खुदाई वाली जगह से मिट्टी के बर्तनों, हड्डी के टुकड़े, कांसे से बनी चीजें और जले हुए ग्लास भी मिले हैं।
खुदाई में मिली 1700 साल पुरानी ऐसी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन