फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rhino suddenly attacked a person riding a bike video went viral news in hindi

Viral Video: सड़क पर बाइक लेकर खड़े युवक के पीछे दौड़ पड़ा गैंडा, वीडियो जिसने भी देखा सन्न रह गया

Fri, 15 Nov 2024 05:17 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 15 Nov 2024 05:17 PM IST
सार

हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विशालकाय गैंडा रिहायशी इलाके में सड़क पर उत्पात मचाता हुआ दिख रहा है। गैंडे का उत्पात देखकर आस-पास मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगते हैं और खुद को बचाने में जुट जाते हैं।

विज्ञापन
Rhino suddenly attacked a person riding a bike video went viral news in hindi
बाइक सवार शख्स पर अचानक गैंडे ने किया हमला - फोटो : X/@gharkekalesh

विस्तार

Viral Video: जंगली जानवरों का शहरों में आना एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। कई बार जंगलों का सिकुड़ना और मानव बस्तियों का विस्तार होने के कारण जंगली जानवर अपने प्राकृतिक आवास से भटक जाते हैं और शहरों में पहुंच जाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर इससे संबंधित वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में आजतक आपने हाथी को रिहायशी इलाकों में तांडव मचाने के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने गैंडे को उत्पात मचाते हुए देखा है? आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब 'नहीं' होगा। हाल ही में इसी से संबंधित एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विशालकाय गैंडा रिहायशी इलाकों में सड़क पर दौड़ता हुआ एक बाइक सवार पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
गैंडा एक विशालकाय और शक्तिशाली जानवर है। इसकी विशालकाय नाक पर सींग होते हैं, जो इसकी सबसे खास पहचान है। देखा जाए तो हाथी के बाद गैंडा दूसरा सबसे बड़ा जानवर होता है। अब सोचकर देखिए कि इतना बड़ा जानवर अगर रास्ते पर उत्पात मचाएगा तो कैसा दृश्य होगा?  इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गैंडा अचानक खेत से निकलकर सड़क पर आ जाता है और एक बाइक सवार पर हमला कर देता है। बाइक सवार गैंडे के आक्रामक व्यवहार को देखकर अपनी बाइक वहीं छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगता है। अगले ही क्षण में गैंडा बाइक को छोड़कर बाइक सवार को दौड़ाने लगता है। आसपास मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह जाते हैं और गैंडे का उत्पात देखकर चीखने-चिल्लाने लगते हैं और खुद को बचाने में जुट जाते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आसपास के लोग इस दृश्य को देखकर सदमें में रह जाते हैं। इस पूरे घटना को वहीं मौजूद एक शख्स अपने कैमरे में कैद कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि - 'गैंडा जंगली होता है'। वहीं एक दूसरे यूजर लिखा कि - सबसे ताकतवर जानवर की एंट्री हुई है'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed