फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ranthambore Incredible Encounter Between Tiger And Sloth Bear Both Refuses To Back Down

Video: टाइगर ने शिकार के लिए भालू को दौड़ाया, तो तनकर खड़ा हो गया, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

Fri, 03 Jul 2026 07:54 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 03 Jul 2026 07:54 PM IST
सार

tiger bear fight video: सोशल मीडिया पर टाइगर और भालू की लड़ाई का अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप चौंक जाएंगे और आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा। 

विज्ञापन
Ranthambore Incredible Encounter Between Tiger And Sloth Bear Both Refuses To Back Down
टाइगर ने शिकार के लिए भालू को दौड़ाया, तो तनकर खड़ा हो गया, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन - फोटो : instagram

विस्तार

tiger bear fight video: प्रकृति की दुनिया में हमें हर दिन आश्चर्यचकित करने वाली चीजें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो भी वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर अब टाइगर और भालू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शिकार करने की कोशिश कर रहे टाइगर के सामने भालू तनकर खड़ा हो जाता है, तो यह नजारा अद्भुत लगता है। रणथंभौर नेशनल पार्क में हुई इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जंगल के ताकतवर शिकारी में टाइगर का नाम शामिल है। उसके सामने जब एक भालू तनकर खड़ा हो जाता है, तो नजारा देखने लायक था। एक तरफ टाइगर पीछे हटने को तैयार नहीं है, तो वहीं भालू भी पूरी आक्रमक्ता के साथ उसे लड़ने को तैयार है। 
विज्ञापन


वीडियो की शुरुआत टाइगर की शिकार करने के इरादे से होती है, लेकिन यहां भालू डरकर भागने की जगह टाइगर के सामने खड़ा हो जाता है। उसके जीत की शुरुआत वहीं हो जाती है, क्योंकि जो डर के सामने खड़ा रहा, वो सफल जरूर होगा। भालू, टाइगर से डरा जरूर रहा है, लेकिन भागने की जगह उसने समस्या का सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 




Viral Bird Nest: हीरे से भी महंगा बिकता है इस चिड़िया का घोसला, खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं अमीर

फिर टाइगर जब जंगल में उसके ठीक सामने बैठ जाता है, तब वह भी रुका रहता है। लेकिन वो देखता है कि अब टाइगर आराम से बैठा हुआ है, तो आखिर में भालू वहां से भाग जाता है और वीडियो खत्म हो जाता है। अब यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Rare Fossil Discovery: समुद्र किनारे टहल रहे बच्चे को मिली ऐसी रहस्यमयी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी चौंक गए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।  कैप्शन लिखा है- जब दो जंगली दैत्य पीछे हटने से इंकार कर देते हैं। रणथंभौर में एक बाघ और एक भालू के बीच एक अविश्वसनीय मुठभेड़ हुई, दोनों एक-दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे पल जंगल के जीवन की अदम्य शक्ति, साहस और अप्रत्याशितता को प्रकट करते हैं। यही प्रकृति के असली रोमांच है। जहां हर मुठभेड़ कभी न भूलने वाली होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed