शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर रांची से बंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें में एक बंदर शराब की दुकान के अंदर बेसुध हालत में पड़ा हुआ नजर आ रहा है। बंदर को इस तरह दुकान के अंदर पड़ा देखकर लोग हैरान रह गए।
विस्तार
Monkey Enters Liquor Shop Viral Video: शराब की दुकानों पर अक्सर काफी संख्या में इंसानों की भीड़ नजर आती है। ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक शराब खरीदने के लिए दुकान पर आते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर रांची के ओरमांझी से एक शराब की दुकान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर शराब की दुकान के अंदर बेसुध पड़ा नजर आ रहा है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो रांची के ओरमांझी स्थित एक शराब की दुकान का है, जिसमें अचानक एक बंदर पहुंच जाता है और फिर दुकान के अंदर रखी पैकिंग वाली शराब की बोतलों के ऊपर बेसुध हालत में पड़ा दिखाई देता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। आमतौर पर जहां लोग शराब खरीदने के लिए लाइन में खड़े नजर आते हैं, वहीं इस बार एक बंदर ने ही दुकान के अंदर एंट्री मारकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
दिल्ली: ऑटो चालक की दरियादिली ने जीता विदेशी महिला का दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो
यहां देखें वीडियो-
#रांची: ठेके में घुसा बंदर और हो गया 'फुल टाइट', बीयर की पेटियों पर बेसुध सोने का वीडियो वायरल*
— Ram Babu Journalist (@rambabu935gmai1) September 25, 2026
* *ओरमांझी में 'पियक्कड़' बंदर का अजब कारनामा: दुकान में गटक गया शराब, फिर पेटियों पर ही झूमकर सो गया*
* *नशा ऐसा कि संभलना मुश्किल'... शराब दुकान में पउआ पीकर मदहोश हुआ बंदर, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज*
बंदर की हरकत बनी चर्चा का विषय
शराब की दुकान में घुसे बंदर के इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, बंदर ने दुकान में रखी शराब पी ली और इसके बाद नशे में धुत होकर पेटियों के ऊपर ही लेट गया। बंदर को इस हालत में देखकर आसपास मौजूद लोग उसका वीडियो बनाने लगे। हालांकि, वीडियो से इस बात की पुष्टि नहीं होती कि बंदर ने वास्तव में शराब पी थी या नहीं और अगर पी थी तो कितनी मात्रा में। इसके बावजूद, पेटियों के ऊपर बेसुध हालत में पड़े बंदर का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
शराब की दुकान में बंदर के इस अनोखे कारनामे के वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। बंदर को इस तरह बोतलों के ऊपर पड़ा देखकर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- भाई लाइन में लगने के बजाय सीधे अंदर पहुंच गया। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे बोतल नहीं, पूरा ठेका ही पसंद आ गया।
हाथियों की एकजुटता देख हैरान हुए लोग, नन्हे हाथी को बचाने के लिए बनाई ह्यूमन चेन का वीडियो हुआ वायरल
सड़क के बीच बाघ ने जमाया डेरा, रणथंभौर में लगा टाइगर ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो
बंदरों को अक्सर उनकी चंचल और नटखट हरकतों के लिए जाना जाता है। कई बार वे खाने-पीने की चीजों की तलाश में दुकानों या घरों में घुस जाते हैं और लोगों की चीजें उठाकर भागने लगते हैं। उनकी ऐसी शरारतें अक्सर लोगों के लिए हैरानी के साथ-साथ मनोरंजन का कारण भी बन जाती हैं।