Viral Video: राखी बांधने के लिए आगे बढ़ती है बहन, अगरबत्ती से जल जाता है भाई का पांव, फिर शुरू होता है महाभारत
Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक बहन अपने भाई को रक्षाबंधन की रस्म निभाते हुए दिख रही है। वह थाली में रोली, अगरबत्ती और आरती की सजावट करती है और बड़े प्यार से भाई की आरती उतारती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का सबसे प्यारा त्योहार है। इस साल यह खास दिन 9 अगस्त को पूरे देश में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन का महत्व बहुत खास होता है, क्योंकि यह भाई-बहन के बीच प्यार, भरोसे और सुरक्षा के वादे का प्रतीक है। पूरे साल एक-दूसरे से झगड़ने वाले भाई-बहन भी इस दिन एक-दूसरे के लिए दिल से समय निकालते हैं। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की दुआ करती है, वहीं भाई अपनी बहन को जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। लेकिन कई बार इस खास मौके पर भी कोई छोटी-सी गलती माहौल को बदल देती है और हंसी या नाराजगी का कारण बन जाती है। ऐसा ही एक मजेदार वाकया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, जिसे लोग देखकर हंस भी रहे हैं और चौंक भी रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक बहन अपने भाई को रक्षाबंधन की रस्म निभाते हुए दिख रही है। वह थाली में रोली, अगरबत्ती और आरती की सजावट करती है और बड़े प्यार से भाई की आरती उतारती है। सबकुछ सही चल रहा होता है, लेकिन जैसे ही वह राखी बांधने के लिए थाली नीचे रखती है, गलती से जलती हुई अगरबत्ती भाई के पैर से छू जाती है। अगरबत्ती की गर्मी से भाई का पैर जल जाता है। यह होते ही भाई का गुस्सा फूट पड़ता है और वह रक्षाबंधन का माहौल भूलकर अपनी बहन को जोर से एक थप्पड़ मार देता है। इसी के साथ उनकी राखी की रस्म वहीं रुक जाती है।
View this post on Instagram
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह दिलचस्प वीडियो इंस्टाग्राम पर @noughty_flix और pallavi._says नाम के अकाउंट्स से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख और लाइक कर चुके हैं। न सिर्फ लोग इसे देख रहे हैं बल्कि मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई-बहन के रिश्ते की असली पहचान यही है, प्यार में थोड़ी-सी तकरार।” दूसरे ने मजाक में कहा, “ना रक्षा हो पाई, ना बंधन बंध पाया।” तीसरे ने हंसी में लिखा, “भाई ने सोचा होगा, इसकी रक्षा तो मैं कर लूंगा, लेकिन इससे मेरी रक्षा कौन करेगा?”
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
यह वीडियो इस बात को साबित करता है कि भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ मीठे शब्दों और प्यार तक सीमित नहीं है। इसमें मस्ती, हंसी, तकरार और कभी-कभी नाराजगी भी शामिल होती है। यही छोटी-छोटी बातें इस रिश्ते को और खास बनाती हैं। रक्षाबंधन जैसे पावन दिन पर भी अगर कोई हल्की-फुल्की घटना हो जाए तो वह वर्षों तक याद रहती है। भाई-बहन का रिश्ता हर तरह की भावनाओं से भरा होता है। कभी प्यार, कभी गुस्सा, कभी शरारत और कभी देखभाल। यही वजह है कि यह रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से अलग और अनोखा होता है। रक्षाबंधन का यह त्यौहार हमें यही सिखाता है कि चाहे कितनी भी तकरार हो, अंत में भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं।