फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rajasthan sawai madhopur ranthambore tiger sleeps road and 30 safari jeeps traffic jam viral video

सड़क के बीच बाघ ने जमाया डेरा, रणथंभौर में लगा टाइगर ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

Wed, 23 Sep 2026 10:31 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 23 Sep 2026 10:31 AM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से बाघ का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह सड़क के बीचों-बीच आराम करता दिखाई दे रहा है, जिसके चलते सफारी वाहनों को कुछ देर इंतजार करना पड़ा। इस नजारे को एक विदेशी पर्यटक ने मजाकिया अंदाज में ‘टाइगर ट्रैफिक जाम’ बताया।

विज्ञापन
Rajasthan sawai madhopur ranthambore tiger sleeps road and 30 safari jeeps traffic jam viral video
रणथंभौर टाइगर सफारी वायरल वीडियो - फोटो : @elen_d.ream

विस्तार

रणथंभौर टाइगर ट्रेफिक जॉम वायरल वीडियो: राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जंगल सफारी के दौरान टाइगर का दीदार पर्यटकों के लिए खास अनुभव माना जाता है। इसी बीच रणथंभौर से बाघ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह सड़क के बीचों-बीच आराम करता नजर आ रहा है। बाघ के सड़क पर बैठे होने की वजह से सफारी वाहनों को कुछ देर रुकना पड़ा। इस दौरान एक विदेशी पर्यटक ने इस नजारे को मजाकिया अंदाज में ‘ट्रैफिक जाम’ से जोड़ दिया। फर्क सिर्फ इतना था कि यहां रास्ता किसी गाड़ी ने नहीं, बल्कि सड़क के बीच बैठे एक टाइगर ने रोक रखा था।

विज्ञापन



बाइक पर आगे 1 और पीछे लोहे की टोकरी में बैठे 5 बच्चे, वीडियो देख कर्नाटक सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर आराम करता दिखा टाइगर
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक टाइगर सड़क के बीचों-बीच आराम से लेटा हुआ है। उसके आसपास कई सफारी जीपें खड़ी हैं और पर्यटक उसके रास्ते से हटने का इंतजार कर रहे हैं।सफारी वाहनों की मौजूदगी के बावजूद टाइगर बिल्कुल शांत नजर आता है। इस दौरान पर्यटक दूर से उसकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद करते रहे।कुछ देर बाद टाइगर उठता है, अंगड़ाई लेता है और धीरे-धीरे जंगल की ओर बढ़ जाता है। टाइगर के रास्ते से हटते ही सफारी जीपें भी आगे बढ़ जाती हैं।



यहां देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Elena I Travel addict (@elen_d.ream)


विदेशी पर्यटक ने बताया सबसे खास अनुभव
रणथंभौर नेशनल पार्क का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में इस नजारे को ‘टाइगर वाला ट्रैफिक जाम’ बताया गया। पोस्ट में यह भी बताया गया कि रणथंभौर की सफारी के दौरान यह विदेशी पर्यटक का तीसरा टाइगर था। उनके मुताबिक, उन्होंने रणथंभौर में कुल चार सफारी कीं, जिनमें उन्हें तीन टाइगर देखने को मिले। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जंगल सफारी के दौरान किसी वन्यजीव के दिखाई देने की कोई गारंटी नहीं होती। उन्होंने सड़क पर सफारी वाहनों के बेहद करीब आराम करते इस टाइगर के दीदार को अपनी सफारी का सबसे खास अनुभव बताया।



करीब 30 सफारी जीपों की कतार
विदेशी महिला पर्यटक ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि, टाइगर को देखने के लिए मौके पर करीब 30 सफारी जीपें जमा हो गई थीं। सभी पर्यटक दूर से टाइगर की तस्वीरें और वीडियो बना रहे थे और उसके दोबारा जंगल की ओर जाने का इंतजार कर रहे थे।



वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
टाइगर सफारी के दौरान ट्रेफिक जॉम का ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कुछ लोगों ने टाइगर के इतने करीब सफारी वाहनों के पहुंचने पर हैरानी जताई। वहीं, कई यूजर्स ने इस नजारे को रणथंभौर की जंगल सफारी का अनोखा और यादगार अनुभव बताया। 


तेज बहाव में बह रहे नन्हे हाथी की मछुआरों ने ऐसे बचाई जान, मां से मिलन का नजारा देख भावुक हुए लोग


वायरल वीडियो: गुजर चुकी मां की याद में भर आईं बुजुर्ग की आंखें, सुनाया बचपन का प्यारा किस्सा और वो नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed