Viral Video: मुकाबला गाने पर प्रोफेसर ने किया ऐसा धांसू ब्रेक डांस कि प्रभु देवा भी फेल, लोगों ने मारी सीटियां
Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रोफेसर पुष्पा राज बॉलीवुड के सुपरहिट गाने “मुकाबला” पर नाच रहे हैं। उनके स्टेप्स और उनका कॉन्फिडेंस इतना बेहतरीन था कि वहां मौजूद छात्र-छात्राएं तालियां बजाते नहीं थक रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से इन दिनों एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान भी हो रहा है और खुश भी। इस वीडियो में ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर पुष्पा राज अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर लोग प्रोफेसर को क्लासरूम और पढ़ाई से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इस वीडियो ने यह सोच बदल दी है। यही वजह है कि जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, देखते ही देखते लाखों लोग इसे देखने लगे और लाइक्स की झड़ी लग गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रोफेसर पुष्पा राज बॉलीवुड के सुपरहिट गाने “मुकाबला” पर नाच रहे हैं। उनके स्टेप्स और उनका कॉन्फिडेंस इतना बेहतरीन था कि वहां मौजूद छात्र-छात्राएं तालियां बजाते नहीं थक रहे थे। सब उन्हें चीयर कर रहे थे और हर मूव पर जोर-जोर से शोर मचा रहे थे। देखने वालों के लिए यह हैरानी की बात थी कि प्रोफेसर किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लगे। उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस ने पूरे माहौल को मजेदार बना दिया।
@professor_pushparaj from Bengaluru’s Global Academy of Technology stole the spotlight with his flawless dance to Prabhu Deva’s classic hit "Muqabala." His smooth moves and cool composure, even after losing a shoe mid-performance, left students and social media in awe.
विज्ञापन विज्ञापन
👉Natural… pic.twitter.com/WsKkNCwU6Q— The Logical Indian (@LogicalIndians) September 3, 2025
मुकाबला गाने पर प्रोफेसर ने किया गजब का डांस
इस डांस के दौरान एक छोटा सा मजेदार वाकया भी हुआ। जब वह पूरे जोश में नाच रहे थे। तभी अचानक उनका एक जूता उड़कर दूर चला गया। आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग थोड़े हिचकिचा जाते हैं, लेकिन प्रोफेसर पुष्पा राज ने बिल्कुल भी घबराहट नहीं दिखाई। उन्होंने तुरंत दूसरा जूता भी उतार दिया और बिना रुके उसी जोश के साथ डांस जारी रखा। इस छोटे से कदम ने दर्शकों का दिल और भी ज्यादा जीत लिया। यह वाकया लोगों को यह भी सिखा गया कि असली कलाकार वही होता है जो किसी भी हालात में अपने प्रदर्शन को पूरी तरह निभा सके।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें “रियल स्टार” कह रहा है तो कोई कह रहा है कि प्रोफेसर साहब ने पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का भी शानदार उदाहरण पेश किया है। छात्रों के बीच तो यह वीडियो खास चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई कह रहा है कि ऐसा प्रोफेसर पाकर छात्र वाकई खुशकिस्मत हैं। इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि जिंदगी सिर्फ पढ़ाई, काम या जिम्मेदारियों तक ही सीमित नहीं है। यह बताता है कि टीचर भी इंसान होते हैं, जिनके पास पढ़ाई के साथ-साथ खुशी बांटने और एंटरटेन करने का भी हुनर होता है।