{"_id":"687e2b7448d5a1ad5c048ca3","slug":"prayagraj-girl-eat-mother-sisters-hair-doctors-removed-half-kilo-hairs-from-stomach-after-operation-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: मां और बहनों के बाल नोचकर खा जाती थी लड़की, डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाली आधा किलो की ये चीज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: मां और बहनों के बाल नोचकर खा जाती थी लड़की, डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाली आधा किलो की ये चीज
Mon, 21 Jul 2025 05:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:29 PM IST
सार
Zara Hatke: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद एक युवती के पेट से आधा किलो बालों का गुच्छा निकाला है।
विज्ञापन
मां और बहनों के बाल नोचकर खा जाती थी लड़की, डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाली आधा किलो की ये चीज
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Zara Hatke: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद एक युवती के पेट से आधा किलो बालों का गुच्छा निकाला है। दरअसल, बचपन से ही युवती को बाल खाने लत लग गई थी। युवती अपने मां और बहनों के बाल नोचकर खा जाती थी।
विज्ञापन
युवती कौशांबी जिले की रहने वाली है और उसका नाम मंजू है। लड़की की उम्र 21 साल है। जिले के अंडवा पश्चिम शरीरा सरसावा की रहने वाली है। वो बचपन से ही मानसिक तनाव और व्यवहारगत विकृति से जूझ रही थी। मानसिक असंतुलन की वजह से ही युवती को बाल खाने की लत लग गई थी।
विज्ञापन
अक्सर युवती अपनी मां और बहनों के नोचकर खा जाती थी। इससे ही उसके पेट में धीरे-धीरे बालों का गुच्छा बन गया। युवती को लगातार तेज पेट दर्द होने लगा और उल्टी होने लगी। उसे भूख भी नहीं लगती थी और वजन तेजी से गिरने लगा। युवती के परिवार वाले उसे कई अस्पतालों में ले गए। कई अल्ट्रासाउंड और जांच के बाद भी बीमारी का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Viral Video: नाव में बैठे आदमी को जिंदा चबा गई शार्क, लड़के ने जान बचाने के लिए अंत तक लड़ा, देखते रह गए लोग
Viral Video: महिला को जबरदस्ती मराठी बोलने पर मजबूर करना शख्स को पड़ा भारी, पलटकर दिया तगड़ा जवाब
कोई डॉक्टर युवती के ऑपरेशन के लिए राजी नहीं हुआ। आखिरकार युवती के परिवार वाले उसे प्रयागराज के नारायण स्वरूप अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने सफलतापूर्वक युवती का ऑपरेशन करके पेट से बालों का गुच्छा निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक, बालों के गुच्छे का वजन करीब आधा किलो है, जो 1.5 फीट लंबा और 10 सेंटीमीटर मोटा है।