वायरल: जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार, अब तेरहवीं की तैयारी कर रहे परिजन, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक परिवार ने अपनी बेटी को जिंदा अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
विस्तार
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर युवती के प्रेम विवाह से एक परिवार इतना नाराज हुआ है कि जिंदा बेटी की ही शवयात्रा निकाल दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बालिग बेटी ने कहा कि उसे और उसके पति को परेशान न किया जाए। वह अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीना चाहती है। आइए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?
यह अजीबोगरीब मामला प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक गांव की युवती का दूसरी बिरादरी के युवक से प्यार करती थी। प्रेम पसंग में एक महीने पहले युवती लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दो दिन पहले ही युवती को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया।
युवती ने थाने में प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की। इससे नाराज परिजनों ने थाने में ही कह दिया कि उनके लिए बेटी अब मर चुकी है। गांव लौटकर परिवार ने रविवार युवती का पुतला बनाकर प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और दाह संस्कार कर दिया। अब परिवार तेरहवीं की तैयारी कर रहा है।
Uttar Pradesh के प्रतापगढ़ में ज़िंदा लड़की की शव यात्रा निकाली और बाहर जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
दरअसल यह लड़की अन्य जाति की लड़की से रिलेशनशिप में थी। घर छोड़कर चली गई थी। और बाद में प्रेमी के साथ जाने की ज़िद करने लगी। pic.twitter.com/7b8ZSKk7J2— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) September 28, 2026
बिहार में दिखा रहस्यमयी जल बवंडर, आसमान में बादलों तक दिखा स्तंभ, जानिए क्यों और कैसे बनता है वाटरस्पाउट
इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा होने लगी है। बेटी ने अपने बयान में साफ-साफ कहा है कि वो बालिग हो चुकी है और अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसका कहना है कि मेरे पति को और मेरे घर वालो को परेशान न किया जाय।
महिला रैपिडो राइडर को दोगुना किराया देता शख्स, फिर जो हुआ छू लेगा आपका दिल, देखें वीडियो
युवती ने कहा कि मैं अपने प्रेमी विनोद से प्यार करती हूं। मैं बालिग हूं और अब उसी के साथ रहना चाहती हूं, क्योंकि मैं उसको पति मान चुकी हूं। घरवाले हमें परेशान न करें। हम दोनों अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं और किसी ने मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला।