फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pilot Special Announcement For His Mother During On Boarding Flight Video Goes Viral Wins Netizen Hearts

Video: पायलट बेटे ने फ्लाइट में मां के लिए किया ऐसा अनाउंसमेंट, सुनकर भावुक हो गए यात्री, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 19 Apr 2025 01:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 01:15 PM IST
सार

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल वीडियो पायलट अश्वथ पुष्पन का है। हवाई जहाज में उड़ान से पहले उन्होंने अपनी मां के लिए एक खास और दिल छू लेने वाला एलान किया।

विज्ञापन
Pilot Special Announcement For His Mother During On Boarding Flight Video Goes Viral Wins Netizen Hearts
पायलट बेटे ने फ्लाइट में मां के लिए किया ऐसा अनाउंसमेंट, सुनकर भावुक हो गए यात्री - फोटो : Instagram/@ashhwathh

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई दिल को छू जाने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई तरह के वीडियो होते हैं। कुछ मां-बेटे के, तो कुछ भाई-बहन के भी वीडियो होते हैं। अब एक इमोशनल करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पायलट ने उड़ान भरने से पहले कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर हवाई जहाज में बैठे यात्रियों की आंखें नम हो गईं। अब यह खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


इंटरनेट पर वायरल वीडियो पायलट अश्वथ पुष्पन का है। हवाई जहाज में उड़ान से पहले उन्होंने अपनी मां के लिए एक खास और दिल छू लेने वाला एलान किया। सबसे खास बात यह है कि उनकी मां उसी जहाज में सवार थीं और पहली बार अपने बेटे के साथ विदेश यात्रा पर जा रही थीं।
विज्ञापन


वीडियो एक दिल छू लेने वाले पल से शुरू होता है, जब अश्वथ अपनी मां को एयरपोर्ट पर गले लगाते हैं। इसके बाद वह फिर विमान में जाते हैं और जहाज उड़ान भरने वाला होता है, तो यात्रियों के सामने एक बेहद खास एलान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aswath Pushpan (@ashhwathh)



Viral Post: गर्लफ्रेंड ने छुपाई उम्र और निकली बॉयफ्रेंड से 22 साल बड़ी, लड़का बोला- अब क्या करूं?


वायरल वीडियो में क्या है?

अश्वथ ने कहा कि आज मैं एक बहुत खास एलान करना चाहता हूं। इस जहाज में एक बेहद खास मेहमान हैं- मेरी मां। वही जिनके साथ मैं अक्सर किराने की दुकान या सैलून जाया करता था, लेकिन आज पहली बार मैं उन्हें विदेश लेकर जा रहा हूं।

Viral Video: दो लड़कियों ने ट्रैफिक रोककर सड़क के बीचो बीच किया डांस, लोग बोले- शूटिंग सेट है क्या?

अश्वथ की यह बात सुनकर पूरी फ्लाइट तालियों की गड़गड़ाहट गूंठ उठती है। इस वीडियो को अश्वथ पुष्पन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ashhwathh पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 90 लाख लोग देख चुके हैं।

Viral Post: शख्स ने की खुराफाती और डेटिंग ऐप पर बनाई लड़की की फेक प्रोफाइल, फिर हुआ कुछ ऐसा की घूम जाएगा दिमाग

वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'यह उनकी मां के लिए कितना गर्व का पल होगा। एक यात्री ने प्रतिक्रिया दी है, 'मैं और मेरा परिवार इस घटना को लाइव देख रहे थे। हम इस फ्लाइट में थे। यह बहुत ही प्यारा पल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed