फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pet Lion Unleashed On Man For Demanding Wages In pakistan

शख्स ने मांगे काम के बदले पैसे तो इमाम के प्रबंधक ने पीछे छोड़ दिया शेर, बड़ी मुश्किल से बची जान

Mon, 14 Oct 2019 04:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Pet Lion Unleashed On Man For Demanding Wages In pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाकिस्तान में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक धर्मस्थल की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने एक इलेक्ट्रिशियन के पीछे इसलिए अपना पालतू शेर छोड़ दिया, क्योंकि उसने अपना मेहनताना मांग लिया था। यह घटना पंजाब प्रांत के लाहौर शहर की है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इमाम बारगाह के प्रबंधक ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है नौ सितंबर को हुई इस गंभीर घटना में इलेक्ट्रिशियन बुरी तरह घायल हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़ित इलेक्ट्रिशियन रफीक अहमद ने घटना के तुरंत बाद  इमाम बारगाह सदा-ए-हुसैन के प्रबंधक आरोपी अली रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, क्योंकि उसने उसके इलाज का खर्च और मेहनताना देने का वादा किया था। लेकिन एक महीने तक लगातार कहने के बावजूद भी अली रजा ने उसे पैसे नहीं दिए, जिसके बाद मजबूर होकर उसने पुलिस का रूख किया। 

विज्ञापन

इस घटना को लेकर पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, रफीक कई दिनों से अली रजा से पैसे की मांग कर रहा था। इस दौरान वह एक दिन जब पैसे मांगने आरोपी के यहां गया तो उसने पैसे देने के बजाए उसपर अपना पालतू शेर छोड़ दिया। शेर ने रफीक के चेहरे और हाथ को खरोंच लिया, जिससे वो घायल हो गया। हालांकि गनीमत तो ये रही कि पास से गुजर रहे राहगीर रफीक के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंच गए और उसे बचा लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed