Viral Video: स्कूल में था पेट डे, बच्चे खरगोश तोता लेकर टीचर के पास पहुंचे, तभी लड़का ले आया अपना पालतू हाथी
Viral Video: सबसे पहले जानते हैं कि ‘पेट डे’ होता क्या है। यह एक खास दिन होता है, जब स्कूल बच्चों को अपने पालतू जानवर लाने की अनुमति देता है। इसका मकसद यह होता है कि बच्चे अपने प्यारे पालतू को दोस्तों और शिक्षकों से मिलवा सकें और उनके साथ अच्छे पल बिता सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो इतने अनोखे होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पाते। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जो दक्षिण भारत के एक स्कूल का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि इसमें ‘पेट डे’ के मौके पर एक बच्चे ने ऐसा पालतू जानवर लाकर सबको चौंका दिया, जो आमतौर पर किसी के घर में नहीं होता। तो आज की इस खबर में हम आपको पेट डे का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सबसे पहले जानते हैं कि ‘पेट डे’ होता क्या है। यह एक खास दिन होता है, जब स्कूल बच्चों को अपने पालतू जानवर लाने की अनुमति देता है। इसका मकसद यह होता है कि बच्चे अपने प्यारे पालतू को दोस्तों और शिक्षकों से मिलवा सकें और उनके साथ अच्छे पल बिता सकें। ऐसे मौके पर बच्चे आमतौर पर कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, या तोते जैसे छोटे पालतू जानवर लाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी शुरुआत में ऐसा ही नजारा दिखता है। स्कूल का मैदान बच्चों और उनके पालतू जानवरों से भरा हुआ है। कोई अपने कुत्ते को लेकर आया है, कोई बिल्ली के साथ, कोई खरगोश गोद में लिए है तो कोई अपने रंग-बिरंगे तोते के साथ खड़ा है। माहौल बेहद खुशनुमा था और सभी अपने-अपने पालतू को दिखाकर खुश हो रहे थे।
View this post on Instagram
स्कूल में बच्चा लेकर आया हाथी
लेकिन तभी एक छोटे बच्चे ने सबको चौंका दिया। उसका पालतू कोई साधारण जानवर नहीं, बल्कि एक विशालकाय हाथी था। वीडियो में दिखता है कि बच्चा हाथी की पीठ पर बैठा स्कूल के मैदान में पहुंचता है। जैसे ही वह मैदान में आता है, वहां मौजूद बच्चों, शिक्षकों और बाकी लोगों की नजरें उसी पर टिक जाती हैं। हाथी की मौजूदगी से पूरा माहौल बदल जाता है। लोग तुरंत अपने मोबाइल निकालकर इस अनोखे नज़ारे को कैद करने लगते हैं। बच्चे हाथी के पास जाकर उसे नजदीक से देखने की कोशिश करते हैं, जबकि हाथी बेहद शांत और दोस्ताना अंदाज में खड़ा रहता है। वह बच्चे के साथ ऐसे पेश आता है, जैसे वह उसका पुराना दोस्त हो। बच्चा भी बिलकुल आराम से और आत्मविश्वास के साथ अपने इस बड़े पालतू के पास खड़ा है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो में साफ दिखता है कि हाथी और बच्चे के बीच एक खास रिश्ता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग तो हैरान थे ही, लेकिन सोशल मीडिया पर देखने वाले भी उतने ही हैरान रह गए। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों ने इसे जमकर शेयर किया और कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “यह बच्चा तो पेट डे का सुपरस्टार है, आखिर कौन हाथी को स्कूल लेकर आता है?” वहीं, एक और ने मजाक में कहा, “हाथी को देखकर बाकी पालतू जानवर भी सोच में पड़ गए होंगे कि यह कौन आया है।”