{"_id":"633bde6af7d5df53bb7b9e46","slug":"pet-cat-stopping-little-master-to-climb-on-balcony-see-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली मौसी बड़ी सयानी: देखें मासूम को बॉलकनी में चढ़ने से कैसे रोक रही, अब तक एक करोड़ ने देखा वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बिल्ली मौसी बड़ी सयानी: देखें मासूम को बॉलकनी में चढ़ने से कैसे रोक रही, अब तक एक करोड़ ने देखा वीडियो
Tue, 04 Oct 2022 12:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:49 PM IST
सार
खूब वायरल हो रहे वीडियो में बहुमंजिला इमारत की बॉलकनी में एक छोटा बच्चा नजर आ रहे हैं। बच्चा बॉलकनी के रैलिंग पाइप पकड़कर बार-बार उस पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन बिल्ली बार-बार उसे ऐसा करने से रोकती है।
विज्ञापन
मासूम को बॉलकनी की रैलिंग पर चढ़ने से रोक रही बिल्ली, वीडियो वायरल
- फोटो : video grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पालतू जीवों (Pet Animals) की वफादारी के किस्से अक्सर सामने आते रहते हैं। इनमें कुत्तों, बिल्ली व घोड़ों की कहानियां ज्यादा रोचक होती हैं। हम बात कर रहे हैं, एक ऐसे वायरल वीडियो की, जिसमें एक बिल्ली मौसी मासूम बच्चे को डराकर बॉलकनी में चढ़ने से रोकने का लगातार प्रयास कर रही है। इस अद्भुत वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
खूब वायरल हो रहे वीडियो में बहुमंजिला इमारत की बॉलकनी में एक छोटा बच्चा नजर आ रहे हैं। बच्चा बॉलकनी के रैलिंग पाइप पकड़कर बार-बार उस पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन बिल्ली बार-बार उसे ऐसा करने से रोकती है। बिल्ली उसे डराने के लिए कभी काटने का भय दिखाती है तो कभी उसका हाथ अपने पंजे से पकड़कर पाइप से दूर करती है। उसकी सारी कोशिश एक मां की तरह होती है, जो अपने शिशु को गिरने से बचाने के लिए हर जतन करती है।
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
बता दें, इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोगों के जेहन में बचपन में सुनी गई कविता ..
'बिल्ली मौसी बड़ी सयानी,
सारे घर की प्यारी रानी
बड़े मजे से दूध पी जाती
चूहों को है नाच नचाती।'
गूंजने लगी। यह वीडियो अब तक 1.20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। गैब्रियल कोर्नो नाम के एक सज्जन ने यह वीडियो ट्विटर पर साझा किया है।
देखें वीडियो

The Bodyguard pic.twitter.com/udB6QaNB0G
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) October 2, 2022
विज्ञापन