फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   pet cat stopping little master to climb on balcony, see video

बिल्ली मौसी बड़ी सयानी: देखें मासूम को बॉलकनी में चढ़ने से कैसे रोक रही, अब तक एक करोड़ ने देखा वीडियो

Tue, 04 Oct 2022 12:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 04 Oct 2022 12:49 PM IST
सार

खूब वायरल हो रहे वीडियो में बहुमंजिला इमारत की बॉलकनी में एक छोटा बच्चा नजर आ रहे हैं। बच्चा बॉलकनी के रैलिंग पाइप पकड़कर बार-बार उस पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन बिल्ली बार-बार उसे ऐसा करने से रोकती है।

विज्ञापन
pet cat stopping little master to climb on balcony, see video
मासूम को बॉलकनी की रैलिंग पर चढ़ने से रोक रही बिल्ली, वीडियो वायरल - फोटो : video grab

विस्तार

पालतू जीवों  (Pet Animals) की वफादारी के किस्से अक्सर सामने आते रहते हैं। इनमें कुत्तों, बिल्ली व घोड़ों की कहानियां ज्यादा रोचक होती हैं। हम बात कर रहे हैं, एक ऐसे वायरल वीडियो की, जिसमें एक बिल्ली मौसी मासूम बच्चे को डराकर बॉलकनी में चढ़ने से रोकने का लगातार प्रयास कर रही है। इस अद्भुत वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन


खूब वायरल हो रहे वीडियो में बहुमंजिला इमारत की बॉलकनी में एक छोटा बच्चा नजर आ रहे हैं। बच्चा बॉलकनी के रैलिंग पाइप पकड़कर बार-बार उस पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन बिल्ली बार-बार उसे ऐसा करने से रोकती है। बिल्ली उसे डराने के लिए कभी काटने का भय दिखाती है तो कभी उसका हाथ अपने पंजे से पकड़कर पाइप से दूर करती है। उसकी सारी कोशिश एक मां की तरह होती है, जो अपने शिशु को गिरने से बचाने के लिए हर जतन करती है। 
विज्ञापन


वीडियो ने जीता लोगों का दिल

बता दें, इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोगों के जेहन में बचपन में सुनी गई कविता ..

'बिल्ली मौसी बड़ी सयानी, 
सारे घर की प्यारी रानी
बड़े मजे से दूध पी जाती
चूहों को है नाच नचाती।' 

गूंजने लगी। यह वीडियो अब तक 1.20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। गैब्रियल कोर्नो नाम के एक सज्जन ने यह वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। 

देखें वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed