{"_id":"6940e8d26cba1b2b96018bdc","slug":"parents-bring-their-kids-to-watch-dhurandhar-chaos-erupts-in-the-theatre-film-forced-to-be-stopped-midway-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: धुरंधर देखने बच्चों को लेकर पहुंचे मम्मी-पापा, थिएटर में मचा बवाल, बीच में ही रोकनी पड़ी फिल्म","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: धुरंधर देखने बच्चों को लेकर पहुंचे मम्मी-पापा, थिएटर में मचा बवाल, बीच में ही रोकनी पड़ी फिल्म
Tue, 16 Dec 2025 11:03 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:03 AM IST
सार
Viral Video: धुरंधर एक A सर्टिफाइड फिल्म है, जिसे सिर्फ 18 साल या उससे अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं। बच्चों को यह फिल्म देखने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
धुरंधर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म अपने खास ऑडियंस के लिए बनाई गई है और हर किसी के लिए नहीं है। खास तौर पर बच्चों के लिए यह फिल्म बिल्कुल भी सही नहीं मानी जाती। अगर कोई परिवार अपने छोटे बच्चों के साथ इस फिल्म को देखने की योजना बना रहा है तो उसे पहले सावधान हो जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर परेशानी हो सकती है, जैसा कि हाल ही में भोपाल में एक परिवार के साथ हुआ। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल धुरंधर एक A सर्टिफाइड फिल्म है। इसका मतलब साफ है कि इस फिल्म को केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोग ही देख सकते हैं। बच्चों को इस तरह की फिल्म देखने की अनुमति नहीं होती। इसके बावजूद भोपाल के आशिमा मॉल में एक परिवार ऑनलाइन टिकट बुक करके 4 से 5 बच्चों के साथ सिनेमाघर पहुंच गया। शुरुआत में उन्हें एंट्री पर ही रोका गया, लेकिन इसके बाद भी वे बहस करके थिएटर हॉल के अंदर चले गए।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Kuldeep Jaıŋ (@kuldeep_jain_shri_ji_official)
विज्ञापन
पेरेंट्स और थिएटर स्टाफ में हुई बहस
जब फिल्म शुरू हो चुकी थी, तभी थिएटर मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी मिली कि हॉल में छोटे बच्चे मौजूद हैं। इसके बाद थिएटर वालों ने बीच में ही फिल्म रोक दी। इस बात को लेकर थिएटर में काफी हंगामा हुआ। पैरेंट्स और थिएटर स्टाफ के बीच बहस और तनाव की स्थिति बन गई। आखिरकार नियमों का पालन करते हुए थिएटर वालों ने पूरे परिवार को बच्चों समेत बाहर निकाल दिया। इसी पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
धुरंधर फिल्म नहीं है बच्चों के लिए
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @kuldeep_jain_shri_ji_official नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया कि यह सभी पैरेंट्स के लिए सूचना है कि धुरंधर मूवी बच्चों के लिए नहीं है। पोस्ट में यह भी बताया गया कि कैसे एक परिवार बच्चों को लेकर फिल्म देखने पहुंचा और बाद में उन्हें बाहर निकाल दिया गया। इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लाइक्स भी मिल चुके हैं। भारत में किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले CBFC यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट लेना होता है। CBFC फिल्मों को चार मुख्य कैटेगरी में बांटता है। A कैटेगरी की फिल्में 18 साल से कम उम्र के दर्शकों के लिए नहीं होती हैं।