{"_id":"648acbb3436789d4d600a596","slug":"pakistan-reporter-jumped-into-river-while-cyclone-biporjoy-video-viral-people-says-second-chand-nawab-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो वायरल, तूफान की कवरेज के दौरान नदी में कूदा, लोगों को याद आए चांद नवाब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो वायरल, तूफान की कवरेज के दौरान नदी में कूदा, लोगों को याद आए चांद नवाब
Thu, 15 Jun 2023 02:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:29 PM IST
सार
बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Cyclone) के बीच एक पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी तुलना लोग चांद नवाब से कर रहे हैं।
विज्ञापन
pakistan reporter jumped into river while cyclone biporjoy
- फोटो : Twitter/@ghulamabbasshah
विस्तार
Cyclone Biparjoy in Pakistan: बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Cyclone) का खतरा भारत के कई इलाकों पर मंडरा रहा है। हालांकि तूफान का खतरा सबसे ज्यादा गुजरात पर है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय बेहद शक्तिशाली तूफान है। यह कच्छ के जखाऊ पोर्ट से टकरा सकता है, जिसके बाद इसके तबाही मचाने की आशंका है। भारत के अलावा पाकिस्तान पर भी इस तूफान का खतरा है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
विज्ञापन
बिपरजॉय तूफान को लेकर सोशल मीडिया पर अनोखी रिपोर्टिंग के वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। अब बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Cyclone) के बीच एक पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी तुलना लोग चांद नवाब से कर रहे हैं। दरअसल पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब का भी वीडियो खूब वायरल हुआ था और इस तरह के वीडियो वायरल होने पर उनकी चर्चा जरूर होती है। चांद नवाब 2008 में कराची रेलवे स्टेशन पर मजेदार रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हो गए थे।
विज्ञापन
बिपरजॉय तूफान की रिपोर्टिंग कर रहे पाकिस्तानी रिपोर्टर का यह वीडियो को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देगा। दरअसल तूफान की कवरेज के दौरान जानकारी देते हुए रिपोर्टर अचानक नदी में कूद जाता है। चक्रवात बिपरजॉय की रिपोर्टिंग करने वाले इस संवाददाता के तूफानी अंदाज को देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।
विज्ञापन
नासा ने अंतरिक्ष में उगे फूल की साझा की तस्वीर, फोटो देख आश्चर्य करेंगे आप
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे पत्रकार का नाम अब्दुर रहमान है और यह कराची का है। पाकिस्तानी पत्रकार की तूफानी रिपोर्टिंग को देखकर हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में रिपोर्टर कह रहा है कि मैं बताऊंगा कि आज भी समंदर कितना गहरा है। हमरा कैमरामैन आपको दिखाएगा कि कैसे मछुआरों ने अपनी किश्तियों यानी नावों को किनारे पर खड़ा किया है। मैं पानी में कूदकर आपको बताऊंगा कि पानी कितना गहरा है और कितने नीचे तक जाना पड़ता है।
Sinking Cities: डूब जाएंगे मुंबई समेत दुनिया के ये बड़े शहर? नहीं बचेगा कोई नामो-निशान
In the meanwhile: #CycloneBiporjoy reporting from Pakistan pic.twitter.com/9NylcHtkmX
— Ghulam Abbas Shah (@ghulamabbasshah) June 14, 2023
Serbian Dancing Lady: सड़कों पर डांस करती है भूतिया औरत, देखने वाला नहीं बचता है जिंदा!
इसके बाद पाकिस्तानी रिपोर्टर सीधे पानी में कुद जाता है। उसके कूदने के बाद आसपास खड़े लोगों के हंसने की आवाज सुनी जा सकती है। इसके बाद वह एक नाव के पास जाता है और बताता है कि पानी कितना गहरा है। पाकिस्तानी रिपोर्टर अब्दुर रहमान की इस रिपोर्टिंग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में रिपोर्टर कहता है कि पानी इतना गहरा हो चुका है कि इसके आगे सभी मसले फेल हो चुके हैं। वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग इस रिपोर्टर की तुलना चांद नवाब से कर रहे हैं।