{"_id":"6a031bf121e3b351cb037505","slug":"pakistan-luxury-train-video-goes-viral-on-social-media-viral-trending-video-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन का वीडियो वायरल, देखकर उड़ जाएंगे होश, लोगों ने पूछा- कैसा होगा जनरल डिब्बा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन का वीडियो वायरल, देखकर उड़ जाएंगे होश, लोगों ने पूछा- कैसा होगा जनरल डिब्बा
Tue, 12 May 2026 05:54 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 12 May 2026 05:54 PM IST
सार
Pakistan Luxury Train Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक लग्जरी ट्रेन का वीडियो सामने आया है। इसे एक कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया है, जिसे देखने लोगों लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन का वीडियो हुआ वायरल, देखकर उड़ जाएंगे होश
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: पाकिस्तान और भारत के रेलवे में काम करने के तरीके में अधिक अंतर नहीं है। दोनों देशों की रेल व्यवस्था की जड़ें ब्रिटिश दौर से जुड़ी हैं। लेकिन भारतीय ट्रेनों और स्टेशनों में काफी बदलाव आया है, तो वहीं पाकिस्तान का रेलवे अभी भी बहुत पीछे है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और यहां की ट्रेन, स्टेशन काफी हाइटेक हैं। भारत में रेलवे नेटवर्क, तकनीक और हाई-स्पीड ट्रेनों पर तेजी से काम किया गया है। दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में भारतीय रेलवे शामिल है। दुनिया में भारतीय रेलवे चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में अभी कई रूट्स पर पुराने कोच और पारंपरिक ट्रेन सिस्टम से ही चल रहा है। पड़ोंसी देश में भी कुछ ट्रेनें प्रीमियम कैटेगरी में शामिल हैं, जिनमें ग्रीन लाइन और बिजनेस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने बहस छड़े दी है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ने इस वीडियो में बिजनेस एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच को दिखाया है। वीडियो में वह ट्रेन की सुविधाएं दिखा रहा है और यह पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेनों में से एक है।
विज्ञापन
Viral: सड़क पर रेस लगाते दुर्लभ हिमालयी भूरे भालुओं का वीडियो वायरल, देखकर सोशल मीडिया पर जनता हैरान
यह ट्रेन लाहौर से कराची के बीच चलती है। 1200 किलीमीटर की दूर तय करने में इस ट्रेन को करीब 18 से 20 घंटे लगते हैं। वीडियो में बताया गया है कि एसी कोच का किराया करीब 9900 पाकिस्तानी रुपये है, जो भारतीय करेंसी में करीब 3300 रुपये के आसपास होता है।
View this post on Instagram
Queen of Language: भारत की ये भाषा है क्वीन ऑफ लैंग्वेज, एआई के क्षेत्र में भी है बड़ी अहमियत
कैसी है पाकिस्तानी की लग्जरी ट्रेन?
कंटेट क्रिएटर ने बताया है कि ट्रेन में यात्रियों को तकिया, चादर और कंबल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। टिकट में यात्रियों को रात का खाना और सुबह का नाश्ता भी मिलता है। वीडियो में दिखाया गया है कि साइड लोअर बर्थ पर बैठने की जगह बनाई गई है।
Viral Video: पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने किया भारत में घुसने का दावा, अब लोग कर रहे हैं जमकर ट्रोल
ट्रेन की बनावट और सीट डिजाइन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर यह पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन है, तो सामान्य ट्रेनों की हालत कैसी होगी। पाकिस्तान की खस्ताहाल ट्रेन पड़ोसी देश की पोल खोल रही है।