फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bull Blocks Tractor On Road Driver Action Goes Viral Watch Video

Viral Video: सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को धकेलने लगा सांड, ड्राइवर को आ गया गुस्सा और फिर..., वायरल हुआ वीडियो

Wed, 03 Sep 2025 02:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 02:53 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर यह 26 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक ट्रैक्टर के सामने सांड पत्थर की तरह खड़ा दिख रहा है। गुस्से में आकर सांड ट्रैक्टर को धकेलने लगता है।

विज्ञापन
Bull Blocks Tractor On Road Driver Action Goes Viral Watch Video
सांड और ट्रैक्टर की भिड़ंत का वीडियो वायरल - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: सड़कों पर अक्सर आवारा पशुओं के घूमने के वीडियो वायरल होते हैं। कभी-कभी पशुओं के लोगों पर हमले के लिए मामले भी सामने आते हैं। आवारा पशुओं के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर अब एक आक्रामक सांड का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आक्रामक सांड ट्रैक्टर को टक्कर मार रहा है। ट्रैक्टर ड्राइवर शुरुआत में सांड से बचने की कोशिश करता है, लेकिन जब सांड पीछे नहीं हटता तो ड्राइवर एक्सलेरेटर दबा देता है। आगे कुछ ऐसा होता है कि देखकर लोगों का कहना है कि सांड को लगा हम ही बाहुबली हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @WaleAyodhy70737 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, सांड के सामने नगर पंचायत का ट्रैक्टर खड़ा है। आवारा सांड गुस्से में लाल हो गया और ट्रैक्टर से भिड़ गया। फिर क्या था ट्रैक्टर वाला गुस्से में गियर लगाया और धकेलते हुए ले गया। आज कल पूरे देश में आवारा पशुओं का बोलबाला है सरकार इसपर मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Kim Jong Un Train: कैसी है किम जोंग उन की खास ट्रेन, किन-किन देशों में जाती है? जानिए कितना होता है खर्च


सोशल मीडिया पर यह 26 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक ट्रैक्टर के सामने सांड पत्थर की तरह खड़ा दिख रहा है। गुस्से में आकर सांड ट्रैक्टर को धकेलने लगता है। ड्राइवर पहले तो ट्रैक्टर को पीछे करता है, लेकिन जब सांड नहीं मानता है है तो ड्राइवर गुस्से में गियर डालकर एक्सलेरेटर दबा देता है।

Viral Video: बाइक चलाते हुए स्टंट दिखा रहा था बाइकर, डिवाइडर पर उछाली गाड़ी तो मुंह के बल रगड़ खाया

ट्रैक्टर आगे बढ़ता है और सांड पीछे होने लगता है, लेकिन  उसे अपनी ताकत पर इतना भरोसा होता है कि वह हटने को तैयार नहीं होता। आस-पास खड़े लोग इस नजारे को देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं।

Viral Video: पुलिस वाले को उल्लू बनाकर भागने की फिराक में था बाइक वाला, फिर पुलिसकर्मी ने ऐसे किया धप्पा

वायरल वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, सांड को लगा हम ही बाहुबली हैं। दूसरे ने लिखा- बहुत पावर है। कई लोग वीडियो देखकर हंस रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed