फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Old Man applied nail paint to Wife people said love is maintained at every age cute video goes viral

चलती ट्रेन में दादाजी ने दादी के प्रति ऐसे जताया प्यार की देखने वाले हुए भावुक, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 29 May 2025 12:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 May 2025 12:04 PM IST
सार

Viral Video: इंटरनेट पर हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इस बात का बेहतरीन उदाहरण बन गया है। इसमें एक बुजुर्ग जोड़ा ट्रेन में सफर करता नजर आता है, जहां पति अपनी पत्नी के नाखूनों पर बड़े प्यार से नेल पॉलिश लगाता है।

विज्ञापन
Old Man applied nail paint to Wife people said love is maintained at every age cute video goes viral
दादा ने दादी को प्यार से लगाया नेल पेंट - फोटो : इंस्टाग्राम @iamrohantamhane

विस्तार

अक्सर कहा जाता है कि वक्त के साथ रिश्तों की मिठास कम हो जाती है, लेकिन सच्चा प्यार उम्र के साथ और भी निखरता है। जैसे पुरानी वाइन समय के साथ और उम्दा हो जाती है, वैसे ही गहरा प्यार भी सालों बाद और मजबूत हो जाता है। शुरुआती डेट की कॉफी से लेकर बुढ़ापे में दवाइयों का ख्याल रखने तक का सफर, प्यार की यही असल खूबसूरती है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसे ही एक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको भी प्यार हो जाएगा क्योंकि इस वीडियो को लोगों ने क्यूट वीडियो का टैग दिया है। वीडियो एक दादा और दादी की है और दोनों आज की जेन जी जेनरेशन को एक खास संदेश देते दिखाई देते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इस बात का बेहतरीन उदाहरण बन गया है। इसमें एक बुजुर्ग जोड़ा ट्रेन में सफर करता नजर आता है, जहां पति अपनी पत्नी के नाखूनों पर बड़े प्यार से नेल पॉलिश लगाता है। यह पल इस बात को साबित करता है कि प्यार जताने की न कोई उम्र होती है, न कोई खास जगह। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग शख्स बेहद धैर्य के साथ अपनी पत्नी के नाखूनों पर लाल रंग की नेल पॉलिश लगा रहा है। उसकी पत्नी हंसते हुए उसे निर्देश दे रही है कि कैसे लगाना है और वह हर बात ध्यान से सुनकर बहुत सलीके से एक-एक नाखून रंगता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohan R Tamhane (@iamrohantamhane)




यूजर्स ने दी बेहद ही मजेदार प्रतिक्रियाएं
अब तक इस वीडियो को 1.3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 9 लाख से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। यह छोटा-सा दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों में बड़ी जगह बना चुका है। वीडियो पर कई यूजर्स ने प्यारी-प्यारी प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने लिखा, "दादा जी ने तो सभी महिलाओं का दिल जीत लिया," तो कोई बोला, "यह वफादारी की आखिरी मिसाल है।" एक यूजर ने कमेंट किया, "ऐसा प्यार मिलना आज के समय में दुर्लभ है।"

लोगों ने कही यह बात
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह वीडियो हमें सिखाता है कि सच्चा प्यार समय के साथ कभी कम नहीं होता, बल्कि उसमें और भी ज्यादा अपनापन, सम्मान और मिठास जुड़ जाती है। यही वो भावनाएं हैं जो इस वीडियो को इतना खास बनाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed