फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या है 13 बीवियों को एक साथ 'प्रेग्नेंट' करने वाले का सच?

Mon, 12 Dec 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 12 Dec 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
one man have 13 wives all are pregnant
- फोटो : facebook
किसी की 13 बीवियां होना अपने आप में गजब है। लेकिन अगर एक साथ 13 बीवियां प्रेग्नेंट हो तो इस पर कोई भी यकीन नहीं कर पाएगा। ऐसी ही एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थी।


पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर आई थी जिसमें एक शख्स को 13 प्रेग्नेंट औरतों के साथ दिखाया गया था।

कहा गया था कि ये नाइजीरिया का निवासी है और इसकी 13 पत्नियां हैं। सभी साथ एक ही घर में रहते हैं। लेकिन चौकाने वाली बात तो ये थी कि इस व्यक्ति की 13 पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट भी हैं। इन सबकी प्रेग्नेंसी में मात्र 3 से 5 हफ्ते का ही अंतर है।

13 बीवियां एक सा‌थ कैसे हुईं गर्भवती?

one man have 13 wives all are pregnant
तस्वीर में नज़र आ रहा यह व्यक्ति इन सभी 13 प्रेग्नेंट महिलाओं का पति बताया जा रहा था। उसका यह दवा था की यह सभी महिलाएं उसके द्वारा गर्भवती हुई हैं।

लेकिन इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई औऱ इसकी सत्यता को लेकर कई दावे किए जाने लगे।

कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि ये अस्पताल का फोटो है जहां डॉक्टर 13 प्रेग्नेंट औरतों के साथ खड़ा है। यही डॉक्टर इनकी डिलीवरी कराने वाला है।

दूसरा कमेंट है कि इस शख्स ने स्पर्म देकर 13 औरतों को प्रेग्नेंट किया है और ये वहीं शख्स और औरतें हैं।

हालांकि कई लोग इस फोटो को फेक बता रहे हैं तो कई लोग इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। हालांकि अगर ये खबर सही है तो ये वर्ल्ड रिकॉर्ड ही होगा।

सोशल मीड‌िया में लोग दे रहे हैं बेबाक राय

one man have 13 wives all are pregnant

सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी इस खबर पर लोग अजीबो-गरीब राय दे रहे हैं। एक शख्‍स ने कमेंट किया है कि अगर यह खबर सही है तो उस पति की मौत हो चुकी होगी।

वहीं दूसरे शख्स ने कमेंट किया है यह बकवास खबर है। ईश्वर दया करो।

वहीं एक और शख्स ने कमेंट किया है कि जब सभी बीवियां बच्चे को जन्म देंगी तब उस पति को इसका असली अंजाम देखने को मिलेगा।

इस पर कमेंट करने वाले ज्यादातर लोग खबर की सत्यता पर ही सवाल खड़ा कर रहे हैं।

लेकिन अब जरा इस तस्वीर को ध्यान से देखिए आदमी जिस जगह खड़ा है। उसके पैरों के पास किसी और महिला के पैर दिख रहे हैं। यानि ये बात साफ है कि ये फोटो पूरी तरह से फेक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed