फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   On the occasion of jaimala groom gave a gift to his Saali as soon as the girl opened it video goes viral

Viral Video: जयमाला पर जीजा जी ने साली को दिया गिफ्ट, जैसे ही खोला लड़की की निकल गई चीखें, वीडियो वायरल

Wed, 30 Jul 2025 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Jul 2025 11:31 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यह मजेदार नजारा देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीली शेरवानी पहने दूल्हा स्टेज पर अपनी साली को एक गिफ्ट दे रहा है। साली के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है क्योंकि उसे लग रहा है कि जीजा जी की तरफ से कोई खास तोहफा मिलने वाला है।

विज्ञापन
On the occasion of jaimala groom gave a gift to his Saali as soon as the girl opened it video goes viral
जीजा जी का गिफ्ट खोलते ही साली की निकली चीखें - फोटो : इंस्टाग्राम @clip.craftar

विस्तार

जीजा-साली का रिश्ता हमेशा ही मजाक, मस्ती और नटखटपने से भरा होता है। इस नाते में जितनी चिढ़ होती है, उतनी ही गहरी दोस्ती भी होती है। शादी-ब्याह के मौकों पर यह रिश्ता और भी ज्यादा मजेदार बन जाता है। कभी जीजा के जूते चुराकर नेग मांगना तो कभी खाने में कुछ ऐसा मिलाना कि जीजा परेशान हो जाए। यह सब साली की शरारतों का हिस्सा होता है। लेकिन इस बार जीजा जी ने बाजी पलट दी और साली को ऐसा गिफ्ट दे दिया कि उसकी चीख निकल गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यह मजेदार नजारा देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीली शेरवानी पहने दूल्हा स्टेज पर अपनी साली को एक गिफ्ट दे रहा है। साली के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है क्योंकि उसे लग रहा है कि जीजा जी की तरफ से कोई खास तोहफा मिलने वाला है। जैसे-जैसे गिफ्ट का रैपर खुलता है, वैसे-वैसे साली की उम्मीदें भी बढ़ती जाती हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Clipcraftar Clipcraftar (@clip.craftar)

विज्ञापन
विज्ञापन



जीजा का गिफ्ट देख निकल पड़ती है साली की चीखें
लेकिन जैसे ही पूरा पैकिंग हटती है। अचानक उसमें से एक जिंदा मेंढक निकलता है और सीधा साली की तरफ छलांग मार देता है। यह देख साली की इतनी तेज चीख निकलती है कि सब लोग चौंक जाते हैं फिर हंसी के फव्वारे छूट पड़ते हैं। इस पल को कैमरे में कैद कर लिया गया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट्स
लोग इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "साली समाज में अब डर का माहौल है।" दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "जब गिफ्ट खुलने वाला था और दोस्त इधर-उधर थे, तभी शक हो गया था।" किसी ने चुटकी ली, "हमारे यहां ऐसे मजाक पर दूल्हा पिट जाता है।" वहीं एक और यूजर ने कहा, "शादी अगले आदेश तक स्थगित समझी जाए।" एक और मजेदार कमेंट आया, "पूरे मर्द समाज में इस जीत की खुशी मनाई जा रही है।" और किसी ने लिखा, "जीजा जी ने कर दिखाया, जीजा रॉक्ड, साली शॉक्ड" बता दें कि अब तक इस वीडियो को 63 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लगातार इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि जब जीजा-साली आमने-सामने होते हैं तो हंसी, मजाक और हैरानी से भरे पल जरूर आते हैं। बस इस बार सारा खेल जीजा जी के नाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed