{"_id":"5e2e9d4f8ebc3e4ae459d4d0","slug":"old-man-shocked-to-find-his-own-grave-in-cemetery-in-scotland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घरवालों ने मुर्दा समझकर बना दी कब्र, निकला जिंदा, हैरान कर देगी पूरी कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
घरवालों ने मुर्दा समझकर बना दी कब्र, निकला जिंदा, हैरान कर देगी पूरी कहानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 27 Jan 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जिंदा इंसान को मिली अपनी ही कब्र
- फोटो : Paul Reid/metro.co.uk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई इंसान जिंदा हो, लेकिन फिर भी उसकी कब्र बना दी गई हो? शायद नहीं, लेकिन स्कॉटलैंड में कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां टेयसाइड नाम की एक जगह है, जहां के रहने वाले हैं 75 वर्षीय शख्स एलन हेटेल, जिन्हें जीते जी अपनी ही कब्र देखने को मिल गई। यह पूरा मामला आपको भी हैरान कर देगा।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, एलन पिछले चार महीनों से किसी के संपर्क में नहीं थे। न तो वो किसी को फोन करते थे और न ही कोई और उनके पास फोन करता था। इसके अलावा इन चार महीनों में उनसे मिलने भी कोई नहीं आया। इससे परेशान होकर एक दिन जब उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि आखिर ऐसा क्यों है कि कोई भी उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं कर रहा, तो पता चला कि घरवाले तो उन्हें मरा हुआ घोषित कर चुके हैं और बाकायदा कब्रिस्तान में उनकी कब्र तक बना दी गई है। यह जानकर एलन के तो होश ही उड़ गए।
3 of 5
जिंदा हैं एलन हेटेल
- फोटो : Paul Reid/metro.co.uk
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन जब उस कब्रिस्तान में पहुंचे, जहां जीते जी उनकी कब्र बना दी गई थी, तो वह ये देखकर हैरान रह गए कि सचमुच में वहां पर उनकी कब्र थी और ऊपर लगे पत्थर पर उनका और उनकी पूर्व पत्नी का नाम भी लिखा हुआ था। एलन ने बताया कि वह 26 साल पहले अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। तब उनकी पत्नी चाहती थीं कि मरने के बाद दोनों एक ही जगह दफनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
एलन ने बताया कि वह खुद की कब्र देखकर इसलिए भी हैरान थे, क्योंकि वो चाहते थे कि मरने के बाद उनका दाह संस्कार हो, न कि उन्हें दफनाया जाए। वह कहते हैं कि यह ठीक नहीं है, क्योंकि इस कब्र की वजह से उनका सामाजिक जीवन खत्म हो रहा है। लोग उन्हें मरा हुआ समझ रहे हैं, जबकि वो जिंदा हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एलन ने अपनी कब्र बनाने के पीछे शरारती तत्वों का हाथ होना बताया है। उनका कहना है कि ये अजीबोगरीब हरकत करने के लिए उनकी पूर्व पत्नी को किसी ने उकसाया होगा। हालांकि इस दौरान एलन ने यह जानने की भी कोशिश की कि आखिर उनकी कब्र के लिए जमीन किसने खरीदी थी, लेकिन स्थानीय काउंसिल का कहना है कि कब्र बुकिंग के लिए जमीन खरीदना बेहद ही निजी मामला होता है और वो इस बात की जानकारी नहीं दे सकते कि कब्र के लिए जमीन किसने खरीदी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।