फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Old Lady was feeding fodder to a lion thinking it was a buffalo People called it a AI video goes Viral

Viral Video: शेर को भैंस समझकर चारा खिला रही थीं अम्मा, जैसे ही मुंह में डाला हाथ जानवर ने मारा झपट्टा

Tue, 15 Jul 2025 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Jul 2025 10:25 AM IST
सार

Viral Video: हाल ही में सामने आया उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें दादी एक शेर के साथ नजर आती हैं, जिसे वो गलती से भैंस समझ लेती हैं और चारा खिलाने की कोशिश करती हैं।

विज्ञापन
Old Lady was feeding fodder to a lion thinking it was a buffalo People called it a AI video goes Viral
दादी का एआई वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम @taii_vloger

विस्तार

आज की तकनीकी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से फोटो और वीडियो बनाना अब उन लोगों के लिए बेहद सरल हो गया है, जो इस तकनीक में माहिर हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना कई AI जनरेटेड क्लिप वायरल होती हैं, लेकिन इन दिनों एक खास एआई वाली दादी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके वीडियो में देहाती बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया जाता है, तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में सामने आया उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें दादी एक शेर के साथ नजर आती हैं, जिसे वो गलती से भैंस समझ लेती हैं और चारा खिलाने की कोशिश करती हैं। यह क्लिप केवल 8 सेकंड की है, लेकिन दर्शकों ने इस पर जबर्दस्त प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को देखकर लोग एआई के फीचर और खतरे को लेकर अपनी राय रख रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral taii vlog (@taii_vloger)




भैंसिया समझकर शेर को चारा खिला रही थीं दादी
वीडियो की शुरुआत में दादी कैमरा पकड़े नजर आती हैं और कहती हैं, "नमस्ते सारे भैया ने, यो भैंस खाना न खा रही, यो बीमार ही हो गई।" बोलते-बोलते वह अपना हाथ शेर के मुंह में डाल देती हैं, फिर तुरंत चौंककर हाथ बाहर निकाल लेती हैं। इसके साथ ही यह छोटा सा वीडियो खत्म हो जाता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि ये वीडियो असली नहीं है, बल्कि AI की मदद से बनाया गया एक क्लिप है, जिसमें दादी को खाट पर शेर के साथ बैठे हुए दिखाया गया है। हकीकत में शेर का वजन करीब 150 से 200 किलो होता है, ऐसे में उसका इस तरह से खाट पर बैठना बिल्कुल फेक लगता है।

Trending: सांप को देखते ही पकड़कर जिंदा चबा गया युवक, देखते ही चीखने लगी मां, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो
इससे पहले भी दादी के कई AI वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिससे यह साफ हो जाता है कि ये वीडियो एडिटेड और कंप्यूटर जनरेटेड होते हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @taii_vloger नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, "भैंस खाना न खा रही।" वीडियो को इतनी रियल दिखाया गया है कि इसे अब तक 2 करोड़ 91 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 6.5 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं, इस पर 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं।

Viral Video: 'पत्नी तो पत्नी होती है...', महिला को परेशान कर रहा था गोरिल्ला, तभी आ गई साथी और कर दी कुटाई

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

वीडियो देखकर कई यूजर्स हैरान हैं। एक ने लिखा, “क्या ये वाकई AI है? एक भी गड़बड़ी तो नजर नहीं आई।” दूसरे ने कहा, “AI बहुत खतरनाक होता जा रहा है भाई।” किसी ने तारीफ में कहा, “AI की ये वीडियो शानदार है।” तो किसी ने मजाक में लिखा, “दादी ने तो भैंस की जगह शेर पाल लिया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed